देश-विदेश

उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड| उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का कहर जारी है प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मार्ग भी लगातार बाधित हो रहे हैं जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है इतना ही नहीं, बारिश की वजह से इमारतों को भी नुकसान हो रहा है|
 

तहसील बागेश्वर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हरबाड में बारिश और भूस्खलन के कारण 07 परिवारों के भवन खतरे की जद में आने के कारण सुरक्षा के दृष्टि सम्बन्धितों को रा.प्रा.वि.हरबाड और पंचायत घर हरबाड में शिफ्ट किया गया है| हर परिवार को खाद्यान्न किट पटवारी के माध्यम से वितरित किया गया है| 

----------