स्कूल शिक्षा मंत्री का आज सुबह निधन... मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक... शिक्षा के प्रति थे जागरूक
अपूरणीय क्षति!
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…
हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 10वीं पास हैं और उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के लिए साल 2020 में अपने ही क्षेत्र के देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में एडमिशन कराया था। दरअसल उनकी क्वालिफिकेशन को लेकर सोशल मीडिया के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी हमेशा सवाल उठाया जाता रहा था। उनका मानना था कि पढ़ाई के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। खास बात ये है कि जिस इंटर महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री ने एडमिशन लिया था उसकी स्थापना उन्होंने खुद ही की थी और इंटर में एडमिशन लेने के बाद जगरनाथ महतो पढ़ाई को लेकर काफी एक्टिव भी दिखे थे।