देश-विदेश

अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, इंडस्ट्री में शोक

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की दादी और तेलुगु के दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकरत्नम गरु का आज सुबह निधन हो गया। वे 94 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से अल्लू परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अल्लू कनकरत्नम गरु पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने बीती रात करीब 1:45 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा।

इस दुखद खबर के बाद कई सुपरस्टार्स ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर दी और जल्द ही हैदराबाद पहुंचेंगे। वहीं अल्लू अर्जुन, जो इस समय मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जल्द ही हैदराबाद लौटेंगे।
 

बताया जा रहा है कि पवन कल्याण और नागाबाबू भी कल परिवार से मिलने हैदराबाद जाएंगे। फैंस और इंडस्ट्री के लोग अल्लू परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। 

----------