मुख्यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति को दिया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन का न्योता
2025-10-07 08:05 AM
166
नई दिल्ली| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के आगामी राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को राज्योत्सव के महत्व और छत्तीसगढ़ के गठन की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की और राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे।