दीयों की रोशनी में नहाया निजामाबाद का शिवाला घाट रंगोली प्रतियोगिता भी हुई।
दीयों की रोशनी में घाट का दृश्य अद्भुत और मनोरम था।शाम को कस्बे वासियों ने तमसा तट पर तमसा आरती की जिसमे कस्बे की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।तमसा तट पर रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें तमसा आरती वालेंटियर द्वारा जिसमें प्रकाश चौरसिया,संतोष यादव,अशोक यादव,संतोष सोनी,प्रवीण सिंह द्वारा विजेता का चयन किया गया।रंगोली प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतियोगी( नारी शक्ति )रंगोली जिसकी विजेता अनुष्का गुप्ता,सिमरन मोदनवाल,शालू मोदनवाल को पत्रकार प्रेमप्रकाश दुबे,शुभम दुबे, ओ पी गुप्ता,रवि पाठक द्वारा पुरस्कार दिया गया गया।दूसरे स्थान पर भावना ग्रुप की रंगोली थी तीसरे स्थान पर गरिमा ग्रुप की रंगोली जिसकी विजेता रिद्धि,अनुष्का और गरिमा को पुरस्कार दिया गया। संचालन जे पी गुप्ता द्वारा किया जा रहा था।