देश-विदेश

बिहार चुनावः BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी.... जलेबी, सत्तू और लिट्टी-चोखा का दिया ऑर्डर

डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर विशेष जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा ने बिहार के पारंपरिक व्यंजनों से मेन्यू तैयार करवाया है।

BJP मुख्यालय में बिहार के मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जेलबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को NDA की जीत की पूरी उम्मीद है। इन तैयारियों से पार्टी का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है कि NDA को इस बार बड़ी जीत मिलने की संभावना है।

भाजपा नेता और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने मतगणना से पहले NDA की स्पष्ट बढ़त का दावा किया है। उन्होंने कहा, इस बार 2010 जैसा नतीजा आएगा। NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। RJD पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, RJD अभी भी जंगल राज की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है।

नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला, RJD उम्मीदवार रेखा कुमार और जन सुराज की वंदना कुमारी से है। जन सुराज पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

----------