देश-विदेश

नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री.... सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ

डेस्क। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली। गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के दौरान चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट का गठन पूरा किया। इस बार नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह को मंत्रिपरिषद में स्थान मिला है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनमें महुआ से चुनाव जीतने वाले संजय सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने तेजप्रताप यादव को हराया था।

नीतीश कैबिनेट में सम्राट चौधरी,  विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मो. जामा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सिमा निसाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश शामिल है।

 

----------