देश-विदेश

नागपुर के इस विस्फोटक फैक्ट्री में हुआ धमाका... 17 की मौत, मचा हड़कंप

डेस्क। रविवार को औद्योगिक हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक विस्फोटक निर्माण कंपनी में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत दहल उठी। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंपनी में डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री बनाई जाती थी।

यह हादसा महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल तालुका स्थित SBL कंपनी में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के क्षेत्र में भी उसका असर महसूस किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रशासन द्वारा विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा मानकों में चूक की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

----------