देश-विदेश

सोशल मीडिया में वायरल हो रही साड़ी पहनी महिला वैज्ञानिकों की तस्वीर, जानिए क्या है मामला

इंटरनेट डेस्क। माथे पर कुंकू और गले में मंगलसूत्र पहने आपस में मिल रही इन महिलाओं के यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर को लेकर कई प्रकार के कमेंट भी लोगों द्वारा किए जा रहा है। दरअसल यह तस्वीर किसी पारिवारिक कार्यक्रम की नहीं जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हो। यह तस्वीर 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लांक करने वाले इसरो वैज्ञानिकों की है।

जी, हां...। यह तस्वीर उन महिला वैज्ञानिकों की है जिन्होंने प्रोद्योगिकी को अपनाने के साथ अपनी संस्कृति को भी अपने पास संजोए रखा है। सोशल मीडिया में इस तस्वीर की जमकर प्रशंसा की जा रही है। इन्हीं वैज्ञानिकों ने पिछले दिनों चंद्रयान के प्रक्षेपण से पहले बालाजी के दर्शन किए थे।

यह तस्वीर इस बात का अच्छा उदाहरण है कि संस्कृति कभी भी प्रौद्योगिकी की कीमत पर नहीं आती। दूसरी ओर, कुछ लोग अल्प ज्ञानी होते हैं और अपनी आत्म-प्रशंसा के लिए धर्म, पूजा और अंतिम संस्कार को अंधविश्वास बताते हैं। कुछ लोग अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए अंधविश्वास मिटाने की आड़ लेते हैं, तो कुछ लोग वैज्ञानिक होने का दिखावा करते रहते हैं।

----------