देश-विदेश

BREAKING NEWS : राजधानी के AIIMS अस्पताल में लगी भीषण आग... दमकल की गाड़ियां मौजूद... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भीषण आग लग गई है। आगजनी की सूचना के तत्काल बाद ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा वाहन मौके पर पहुंच चुकी हैं, और आग बुझाने का प्रयास शुरु हो चुका है। आगजनी की खबर के बाद से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। 

खबर के मुताबिक आगजनी की घटना AIIMS अस्पताल के एंडोस्कॉपी वार्ड में हुई है। मौके पर कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल ही पूरे वार्ड को खाली करा दिया है। हालांकि आगजनी की सूचना के बाद मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए थे, पर व्यवस्था सामान्य होने लगी है। 
 
अचानक आग लगने के पीछे वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ पाएगी। 
 

 

----------