देश-विदेश

मध्यप्रदेश में प्रियंका और कमलनाथ के खिलाफ... 41 जिलों में FIR... क्या है इसके पीछे वजह, पढ़िए

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ 41 जिलों में FIR दर्ज कराया गया है। इस मामले को लेकर राज्य के भाजपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है। इतना बड़ा राष्ट्रीय दल झूठी चिट्ठी के आधार पर आरोप लगाता है।

मध्यप्रदेश भाजपाध्यक्ष ने दावा किया कि चिट्ठी तैयार करवाई जाती है, इसे वायरल करवाया जाता है। यह झूठ और छल-कपट की राजनीति का उदाहरण है। यह मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि ये क्रिमिनल ऑफेंस है। साइबर क्राइम के अंदर भी शिकायत की है। कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से ये किया है। 

इसलिए दर्ज कराया FIR
बता दें प्रियंका ने एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया गया था कि 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। प्रदेश भाजपा ने प्रियंका के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस कर रही छानबीन
इंदौर के पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर खाते पर शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई के संयोजक नीमेष पाठक ने शिकायत की है कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया है, जिसमें ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस शिकायत पर शहर के संयोगितागंज पुलिस थाने में अवस्थी के साथ ही प्रियंका वाड्रा, कमलनाथ और अरुण यादव के ट्विटर खातों के 'हैंडलर' के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। 

 

----------