देश-विदेश

पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार विजेता शीतल देवी बनीं राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन

नईदिल्ली। अपनी तरह की विशिष्‍ट प्रथम पहल के रूप मेंभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआईके सहयोग से भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआईने मतदाता शिक्षा और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय बधिर क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीएटीम और दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीएटीम के बीच एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया। यह मैच 16 मार्च2024 को नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रतिष्ठित पैरा-तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार विजेतासुश्री शीतल देवी एक को दिव्‍यांगता श्रेणी (पीडब्ल्यूडी) में राष्ट्रीय आइकन घोषित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने विजेता टीम को सम्मानित किया। प्रसिद्ध पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी निखिल चोपड़ा को भी डीडीसीए और आईडीसीए के अधिकारियों के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

यह क्रिकेट मैच मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार द्वारा भारतीय श्रवणबाधित  क्रिकेट टीम के प्रति की गई प्रतिबद्धता का उदाहरण है उन्होंने 2022 में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित टी20 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया था। उन्‍होंने कहा था कि ‘‘निर्वाचन आयोग मुख्यधारा की क्रिकेट टीमों के साथ भारतीय श्रवणबाधित क्रिकेट संघ टीम के एक मैच को प्रायोजित करने की संभावना तलाशेगा।’’

दोनों टीमों ने मैच का आनंद लेने के लिए चमकीले नीले आकाश के नीचे एकत्रित विभिन्न श्रेणियों के दिव्‍यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और युवा मतदाताओं सहित 2500 दर्शकों के लिए रोमांचक मैच का प्रदर्शन किया। डीडीसीए टीम ने मैच में 69 रनों से जीत हासिल की (स्कोरकार्ड- डीडीसीए 190/5आईडीसीए - 121/8) इस मैच में समावेशिता और एकजुटता का संदेश था। मतदान जैसा कुछ नहींमैं निश्चित रूप से मतदान करता हूं’ का संदेश पूरे कार्यक्रम में जोर-शोर से गूंजता रहा।

 

----------