मध्य प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव 13 मई को, आज थम जाएगा प्रचार
भोपाल | मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर प्रचार का शोर आज शाम छह बजे थम जाएगा। इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, धार सीट पर 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है | चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकते है।
इंदौर में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी मैदान में उत्तरे है। इस सीट पर कांग्रेस के अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इंदौर में नोटा का बटन दबाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। रतलाम में 12, खंडवा में 11, उज्जैन में 9, देवास और मंदसौर में 8 - 8 और धार में सात प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे है।
मध्य प्रदेश में अब तक तीन चरणों में वोटिंग पूरी हो चुकी है, जिनमें 21 सीटों पर मतदान हो चुके हैं | पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8 सीटों और तीसरे चरण में 7 मई को 9 सीटों पर वोटिंग हुई थी | अब चौथे चरण में बची हुई 8 सीटों पर मत डेल जायेंगे |