कैट के सभी जिला इकाईयों में कैट महिला विंग का किया जाएगा गठन
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, छ.ग. इकाई के अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी जी अध्यक्षयता में कैट महिला विंग के पदाधिकारियों के साथ मिटिंग हुई। मिटिंग में कैट महिला विंग द्वारा आगामी आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की हुई।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि कैट के सभी जिला इकाईयों में कैट महिला विंग का गठन किया जायेगा। कैट महिला विंग का गठन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने व्यवसाय को प्रोत्साहित और विस्तारित कर सकें। उन्होंने बताया कि संगठन विशेष रूप से उन महिलाओं को सहयोग और दिशा प्रदान करता है, जो छोटे पैमाने पर या घर से अपना व्यवसाय चला रही हैं, ताकि वे विकास, नवाचार और स्थिरता की ओर अग्रसर हों।