रायपुर

नारी शक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र की मानवता को दिशा देती हैः शताब्दी पांडे

- सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में हुआ सप्तशक्ति संगम का आयोजन

रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में सोमवार, 10 नवंबर को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मधुश्री साव विद्या भारती-अखिल भारतीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि सुनीता पाण्डेय विद्या भारती-अखिल भारतीय सह संयोजिका बालिका शिक्षा), शताब्दी पाण्डेय, महिला कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा प्रवक्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कल्पना चौबे  सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्र सेविका समिति के सेविका ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य उत्तरा वर्मा, समस्त दीदीयों एवं लगभग 100 माताएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उपरांत अतिथियों का स्वागत अमिना साहू, प्रणिता शर्मा, आशा राजपूत,  संगीता वर्मा, ममता लाल, रुमा सिंह, सपना अग्रवाल और अनामिका कटकवार ने किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना में शताब्दी पांडेय ने कहा कि भारतीय महिला के भीतर अनेक ऐसे अन्तर्निहित गुण विद्यमान हैं जो बाहरी दिखावे से परे होते हुए भी उसे महत्वपूर्ण बनाते हैं। उसकी सहनशक्ति, धैर्य, करुणा, निस्वार्थ सेवा भावना और सहज बुद्धिमत्ता ऐसे गुण हैं जो संकट के समय प्रकट होते हैं तथा वह परिवार, समाज और राष्ट्र को ही नहीं सारे विश्व की मानवता को दिशा देती है। 

कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि के विषय पर मुख्य अतिथि डॉ मधुश्री साव ने प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति व्यावहारिक आचरण आदि कितने ही ऐसे विषय हैं जो विश्व की शांति में सहायक हैं। सबका आधार भारतीय महिला हैं तथा इस कार्य को वे अपना दायित्व ही नहीं अपितु धर्म समझती हैं। उसके बाद सुनीता पाण्डेय ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

‌उसके बाद उन विशिष्ट माताओं का सम्मान किया गया जो नि:स्वार्थ भाव से समाज, देश कल्याण में कार्य करती है। जिनके बेटे दिव्यांग लोगो की सहायता करते है तथा गौ रक्षा का कार्य भी करते हैं। इनके बेटे विद्यालय के पूर्व छात्र भी है जो विद्यालय के लिए नि: स्वार्थ भाव से कार्य करते हैं ऐसी माताओ को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित कर वन्दे मातरम् गायन के साथ समापन किया गया।