रायपुर

राजधानी के सिद्धार्थ शेष बने सीए... डिसिप्लिन, पर्सेविरेंस और पेशेंस से मिली सफलता

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कालोनी निवासी सिद्धार्थ शेष चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीएकी परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और राजधानी का नाम रोशन किया। सिद्धार्थ शेष महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद शशांक शेष और प्रीति शेष के पुत्र है। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का शेष माता-पिता, भाई ओंकार और दादा शरच चंद्र शेष को दिया। सिद्धार्थ ने कहा कि इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान डिसिप्लिन, पर्सेविरेंस और पेशेंस का है। जिनके बिना यह यात्रा संभव नहीं थी। सिद्धार्थ की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते और कार्यकारिणी ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

सिद्धार्थ शेष ने आगे बताया कि सितंबर 2025 में सीए में सफलता प्राप्त करके, दोनों ग्रुप क्लियर करके चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गया। यह सफर सिर्फ मेहनत की नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास की भी यात्रा है। देर रात तक पढ़ाई करके और लगातार प्रयास करके ही इस मुकाम तक पहुँचा गया है।

सिद्धार्थ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर पापा और दादाजी का सपना पूरा किया।य़ जिससे वह और परिवार के सभी लोग बहुत गर्व महसूस करते हैं। परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया जाता है जिन्होंने इस यात्रा में साथ दिया। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, और लगातार प्रयास करते रहने पर सफलता ज़रूर मिलती है।"