राज्यस्तरीय महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता रायपुर विजेता.. नांदगांव बनीं उपविजेता
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा राज्यस्तरीय महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के 11 सेक्टर क्रमशः रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, उत्तर बस्तर, दक्षिण बस्तर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा आदि ने भाग लिया। उक्त राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रायपुर सेक्टर विजेता तथा राजनांदगांव सेक्टर उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ तपेशचंद गुप्ता, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग रायपुर संभाग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी एक दूसरे का प्रेरणा बने, खेल को खेल भावना से खेले, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थान और पहचान स्थापित करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक महिला परिवार के साथ ही साथ समाज, राज्य और देश का भी नेतृत्व करती है। खेल से महिला और अधिक मजबूत होती हैं। समस्याओं से जूझने की क्षमता विकसित होती।
कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता अग्निवंशी ने किया तथा रेबेका बेन क्रीड़ाधिकारी के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार जोशी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग तथा समन्वयक खेल विभाग उच्च शिक्षा डॉ रुपेंद्र सिंह चौहान, चयनकर्ता कमिर्ष्ठ सम्भलकर, सुरेखा बेहरा तथा रेणु पारिख, निर्णायक राजेश सोमवंशी, डॉ रामानंद यदु, डॉ प्रमोद मेने, डॉ भूपेंद्र कुमार साहू तथा सभी सेक्टर के क्रीड़ाधिकारी एवं कोच मैनेजर उपस्थित रहे।