रायपुर

चम्पाषष्टि पर मराठा युवा समाज ने की खंडोबा भगवान की विशेष पूजा

रायुपर। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाने वाली चंपा षष्ठी पर रायपुर मराठा युवा समाज ने कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वर मंदिर पहुंच श्रीखंडोबा भगवान की पूजा अर्चना की। मराठा युवा समाज के पदाधिकारियों ने शाम 7.30 बजे मंदिर पहुंच आरती की और विशेष पूजा अर्चना की। बतादें कि इस मंदिर का निर्माण बिबे परिवार द्वारा कराया गया है। यह त्योहार भगवान शिव के अवतार खंडोबा या खंडेराव को समर्पित है। खंडोबा को किसानों, चरवाहों और शिकारियों आदि का मुख्य देवता माना जाता है।

मराठा युवा समाज रायपुर के अध्यक्ष नीरज इंगले ने बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने खंडोबा भगवान का पूजन कर उन्हें भंडार लगाया व पुष्प अर्पित किया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को भंडार (हल्दी) लगाकर इस पर्व को उत्सव रूप में मनाया। पूजन की शुरूआत युवा समाज आजीवन सदस्य नव वैवाहिक जोड़ी आकाश इंगले व प्रिंयका इंगले के द्वारा किया गया।

इस वर्ष विशेष पूजन मराठा युवा समाज के सह सचिव रितिक राव के द्वारा मंत्रोच्चार से किया गया। जो कि बहुत ही प्रशंसनीय योग्य है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष नीरज इंगले, संरक्षक सौरभ बाकरे, सचिव हिमांशु इंगले, सह सचिव रितिक राव, हेमंत मोहिते, सदस्य रविकांत शिंदे, आकाश इंगले व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।