रायपुर के तीन कैंडिडेट ने UPSC में मारी बाजी, वैभवी को 35वां, रौनक को 772 और संजय ने 946 रैंक किया हासिल
2026-03-06 05:54 PM
93
रायपुर। UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट ने भी इसमें अपना परचम लहराया। राजधानी रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक हासिल की है। तो वहीं, रौनक अग्रवाल को 772वां और संजय डहरिया 946वां स्थान मिला है।
रौनक अग्रवाल को रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने घर पहुंचकर सफलता की बधाई दी है. उन्हें गुलदस्ते के साथ आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाये दी हैं। रौनक अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को दिया है। प्रोजेक्ट अनुभव के तहत रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिन अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया था उनमे रौनक अग्रवाल भी थे।
बता दें, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दिसंबर माह में जिला प्रशासन के 'प्रोजेक्ट अनुभव' के तहत यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले प्रशिक्षण दिया था। जिसमे कलेक्टोरेट कार्यालय में अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया गया था। उनसे 50 मिनट तक सवाल पूछे गए थे और उन्हें यूपीएससी इंटरव्यू के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे।