दिव्य महाराष्ट्र मंडल
महाराष्ट्र मंडल में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव... राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

महाराष्ट्र मंडल रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया... चैत्र गौरी का हल्दी कुमकुम... सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

बताया गया कि चैत्र गौरी पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र महिला मंडल सदस्य प्रभा गिरोळकर, रेखा कोहले,नीलु बोंडे, मीनल देशमुरव, नेहा गुडधे,संपदा तामस्कर, मेघा शेट्टे, श्वेता ढ़ोबले सहित अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। इस मौके पर माता के भजन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था।

महाराष्ट्र मंडल में आज मनाया जाएगा... भगवान परशुराम का जन्मोत्सव... भव्य आयोजन की हो रही तैयारी
महाराष्ट्र मंडळ क्रिकेट लीग में पुरुष वर्ग से महाराणा प्रताप और महिला वर्ग से सरोजनी नायडू टीम बनीं विजेता


संत ज्ञानेश्वर स्कूल में निशुल्क समर कैंप 24 से, योगा, डांस के साथ बहुत कुछ
Mission Drishti: संत ज्ञानेश्वर स्कूल के 130 बच्चों की आंखों की हुई जांच
एमएमसीएल का सेमीफाइनल और फाइनल मैच आज... किसके बीच होगी भिड़ंत... कौन बनेगा विजेता
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते एवं क्रीड़ा समिति के सह प्रभारी ओपी कटारिया ने आज के रोचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
एमएमसीएल में दो बार टाई... फिर टॉस से जीत—हार का फैसला... खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की भी बढ़ गई थी धड़कन
वहीं पुरूष वर्ग में सुभाष चंद्र बोस टीम और वीर शिवाजी के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। सुभाष चंद्र बोस टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 50 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए वीर शिवाजी की टीम को जीत के लिए 51 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें स्वर्णिम दलाल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 22 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर शिवाजी की टीम से सुकृत गनोदवाले ने 16 रन तो नवीन देशमुख ने 12 रन बनाए, पर 2 विकेट के नुकसान पर वीर शिवाजी की टीम 6 ओवर में केवल 43 रन ही जुटा पाई।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मिशन दृष्टि 21 को, बच्चों की आंखों का किया जाएगा नि:शुल्क परीक्षण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर प्रियदर्शिनी नगर में संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 21 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से मिशन दृष्टि के अंतर्गत बच्चों के आंखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर और एसबीएच आई केयर की ओर से बच्चों के लिए आयोजित निशुल्क आंख जांच शिविर में यदि किसी बच्चे में दृष्टि दोष पाया जाता है, तो उस बच्चे के अभिभावक के माध्यम से उक्त दृष्टि दोष को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
यह एक दिवसीय शिविर बच्चों के लिए बेहद लाभकारी होगा क्योंकि इसमें उन्हें आंखों की सुरक्षा से संबंधित जरूरी उपाय भी बताए जाएंगे। प्राचार्य गोवर्धन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन कक्षा के दबाव के बाद से बच्चों की आंखें ड्राई होने की शिकायतें बढ़ी थीं। इसके अलावा मोबाइल पर बच्चों का लगातार बने रहना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह बात उन्हें लंबे समय से शिक्षकों के द्वारा समझाई जा रही थी। इस शिविर के माध्यम से डॉक्टर भी अब बच्चों को यही बात समझाएंगे।
महाराष्ट्र मंडल में की गई छत्रपति शिवाजी की महाआरती, चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने की अगुवाई
सीएम बघेल से मिले महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री आवास में हुई सकारात्मक चर्चा, मिला आश्वासन
रायपुर। मुख्यमंत्री से भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। इस दौरान मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कई अहम विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मंडल की बातों को बड़े ध्यान से सुना और आगे कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने बताया कि सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर आयोजित करने, साथ ही पाठ्यक्रम में शिवाजी महाराज की जीवनी को शामिल करने, मध्यप्रदेश में मराठी साहित्य अकादमी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मराठी साहित्य अकादमी स्थापित करने व महाराष्ट्र मंडल के शैक्षणिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार देने के लिए नवा रायपुर में पांच एकड़ जमीन की मांग की गई।
अध्यक्ष काले ने मुख्यमंत्री को बताया कि समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका गृह में महाराष्ट्र मंडल विगत 40 वर्षों से दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब परिवारों की दिव्यांग बच्चियों का लालन-पालन, उपचार, शिक्षा- दीक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बना रहा है। इसी तरह कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं को न्यूनतम फीस पर सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र नाट्य मंडल के माध्यम से रंगमंच गतिविधियां गत 60 वर्षों से लगातार जारी हैं। इन सभी गतिविधियों को और बेहतर व बड़े पैमाने पर करने के लिए महाराष्ट्र मंडल को पांच एकड़ जमीन की जरूरत है।
सीएम से मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, वरिष्ठ सभासद दीपक पात्रीकर, युवा समिति के प्रवाह नासरे, अजय पोतदार भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र मंडल क्रिकेट लीग का शानदान आगाज... पुरूषों के साथ महिला टीम ने भी दिखाया जोश और जौहर

दूसरा मैच महाराणा प्रताप और बाल गंगाधर तिलक टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर महाराणा प्रताप टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी बाल गंगाधर तिलक टीम का शीर्ष क्रम खास नहीं कर पाया, जिसके चलते पूरी टीम 24 रनों के कुल स्कोर पर ढेर हो गई। इसमें अभय भागवतकर ने सर्वाधिक 7 रनों का योगदान दिया, तो 12 अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़े। 25 रनों के छोटे से लक्ष्य को पूरा करने उतरी महाराणा प्रताप की टीम ने शानदार शुरुआत की और महज दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसमें राजेश महाजन ने सर्वाधिक 15 रन बनाए।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्रों में... पारंपरिक तौर से मनाया गया चैत्र गौर... उत्साहित सदस्यों ने किया हल्दी—कुमकुम


महाराष्ट्र मंडळ की सह सचिव गीता श्याम दलाल ने सभी सदस्यो का स्वागत करते हुए आगामी दिनों मे मंडळ एवं बालवाचनालय मे होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी। इस आयोजन को लेकर संगीता राजिमवाले ने आभार प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को होगा आगाज... महिला—पुरूष दोनों ही वर्ग के खिलाड़ी ले रहे भाग... क्रिकेट के रोमांच का दिख रहा उत्साह
महाराष्ट्र मंडल सोमवार से फिर लगाएगा योगा क्लासेस... Online लिंक के माध्यम से जुड़ पाएंगे इच्छुक लोग
महज ईंट गारे का ढ़ांचा मात्र नहीं, सांस्कृतिक और सामाजिकता केंद्र है महाराष्ट्र मंडल का भवन
हाल ही में महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित रंगोली स्पर्धा से निर्णायकों को प्रभावित करने वाले हेमंत माड़ीकर को मंडल अध्यक्ष अजय काळे व सचिव दंडवते ने प्रमाण—पत्र देकर सम्मानित किया।बैठक में विशेष रूप से बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, कामकाजी महिला वसती गृह की प्रभारी नमिता शेष, साहित्य समिति के रवि गहलोत, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, सहप्रभारी परितोष डोनगांवकर, वैभव बरवे, नवीन देशमुख, प्रवाह नासरे, ओपी कटारिया, सुधीर जाउलकर, मंजूषा मार्डीकर, संध्या खंगन, निखिल मुकादम, पल्लवी मुकादम, रेणुका पुराणिक, अजय पुराणिक समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र मंडल की विशेष बैठक 16 को... वार्षिक सभा सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा... सदस्यों को जोड़े में पहुंचना अनिवार्य
मंडल सचिव दंडवते ने इस बैठक को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों के अलावा सभी सदस्यों को जोड़े में आना अनिवार्य है। यहां पर उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल ही में महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण हुआ है, जिसकी लागत 9 करोड़ रुपए है। लिहाजा भवन से संबंधित विषय पर भी अह्म चर्चा रविवार को होने वाली बैठक में होगी।