महाराष्ट्र मंडल में ध्वजारोहण कर... अध्यक्ष काळे ने दिया सकारात्मक संदेश... बोले, ऐसा किया तो पूरे होंगे सारे सपने
2023-08-15 10:55 AM
953
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर गरिमामयी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष अजय काळे ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झंडावंदन किया, जिसके बाद मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
आजादी के इस 77 वें वर्ष में प्रवेश पर मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने अपने उद्बोधन में उन पारंपरिक बातों को नहीं दोहराया, बल्कि आजादी के अमृतकाल को जिसे पूरा देश महोत्सव के तौर पर मना रहा है, उन्होंने सकारात्मक संदेश दिया। काळे ने कहा कि देश की आजादी में लाखों लोगों ने योगदान दिया है, लेकिन पूरा देश चंद लोगों के नाम से परिचित है।
देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के संघर्ष को उन्होंने नमन करते हुए कहा कि भले ही वे गुमनामी के अंधेरे में खो गए, लेकिन उनके योगदान को कम नहीं आंका जा सकता। लेकिन उस भीड़ में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका नाम अनंतकाल के लिए अमर हो गया है।
इस लाइन को कहते हुए अध्यक्ष काले ने कहा कि इस पावन धरती पर हम सबने जन्म लिया है। हम इस पावन धरा के कर्जदार हैं, तो इसके प्रति हमारा दायित्व भी है। इस जीवन का मकसद होना चाहिए कि हम अपनी आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखें और काम कुछ ऐसा कर जाएं, जिससे हमारी अलग पहचान बन सके।
उन्होंने कहा कि उगा हुआ सूर्य हर कोई देखता है, लेकिन जो उगते सूरत को नित देखता है, उसके सपने भी पूरे होते हैं। उन्होंने कहा कि आलस इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसे त्याग देने वाला इंसान कभी पीछे पलटकर नहीं देखता और उसकी हर आशा, आकांक्षा पूरी होती है।

महाराष्ट्र मंडल में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात मंडल द्वारा संचालित कामकाजी महिला वसती गृह में भी झंडावंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर मंडल अध्यक्ष काले सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिसके बाद परस्पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का क्रम चला और मिष्ठान वितरण किया गया।
इस मौके पर मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सचिव चेतन दंडवते, सचेतक रविन्द्र ठेंगड़ी, सहित विभिन्न प्रकल्पों के प्रमुख और पदाधिकारी मौजूद रहे।