छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के इस गांव में तेंदुए का आतंक.... सूरज ढलते ही पूरे गांव में पसर जाता है सन्नाटा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के धमतरी के नगरी वनांचल में इन दिनों तेंदुआ ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। जिसे लेकर लोगों में खौफ देखा जा रहा है। यहां ग्राम गेदरा में बीते कई दिनों से गांव में घुसकर मवेशियों और कुत्ते का शिकार तेंदुआ द्वारा किया जा रहा है, तेंदुए मौजूदगी को लेकर लोग सहमे हुए है।उधर परसापानी में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में डर देखा जा रहा है,वहीं बीते दिनों गाँव के पास जंगल,पहाड़ी में बैठे हुए लोगों ने तेंदुआ को देखा,जो रात होने के बाद शिकार करने गाँव में घुस जाता है,और पहले भी मवेशियों का शिकार कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गेदरा में तेंदुआ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर बना है। बताया जा रहा कि यहाँ तेंदुआ बीते कई दिनों से गाँव में घुसकर गाय,बछड़े का शिकार कर रहा है। वहीं बीते कल यानी बुधवार की रात तेंदुआ घर अंदर से कुत्ते का शिकार कर लिया। उसके एक दिन पहले गाय का शिकार किया था। लोगों की माने तो तेंदुआ यहाँ लगातार गाय बछड़े का शिकार कर रहा है। जिसे लेकर अब ग्रामीण डरे हुए है।
बता दें कि ग्राम गेदरा जंगलों से घिरा हुआ है,बताया जा रहा है कि यहाँ देर शाम होते ही तेंदुआ गाँव में घुस जाता है।और मवेशियों का शिकार कर अपना निवाला बना लेते है। लिहाजा ग्रामीणों में डर देखा जा रहा है,जिसके चलते शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों का दरवाजा बंद कर घर के अंदर दुबक जाते है…इधर तेंदुआ द्वारा लगातार शिकार की घटना के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर फरसापानी में तेंदुआ निगरानी दल लगातार मॉनिटरिंग कर लोगों को अलर्ट कर रही है। सरपंच प्रेम सलाम ने बताया कि गेदरा में बीते चार दिनों से तेंदुआ रात होते ही गाँव में घर के अंदर खुले गौठानों में मवेशियों का शिकार करने पहुँच रहा है। जिसे लेकर लोगों में डर बना हुआ है…
वहीं इस मामले में बीड़गुड़ी वनपरिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि ग्राम गेदरा में तेंदुआ द्वारा शिकार की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर वहाँ निगरानी टीम भेजा जाएगा …साथ ही मुआवजा के लिये प्रकरण तैयार की जाएगा..
ईयर फोन लगाकर पार कर रहा था पटरी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रायपुर। भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर अंडर ब्रिज के समीप ट्रेन दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पटरी पार करते समय मृतक ईयरफोन लगाया हुआ था। सुपेला पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
सुपेला पुलिस के मुताबिक मृतक शशांक 33 वर्ष के कसारीडीह दुर्ग का रहने वाला था। कल दोपहर को शशांक अपने दोस्त प्रियंक तिग्गा और भोजराज बघेल के साथ भिलाई की तरफ घूमने निकला था। तीनों प्रियदर्शनी परिसर अंडरब्रिज के पास पहुंचे। इसके बाद गाड़ी खड़ी कर रेलवे ट्रैक के उस पार चाय पीने बैठे थे। चाय पीने के बाद दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच वे रेलवे ट्रैक पार कर फिर से अंडर ब्रिज की तरफ नीचे उतर रहे थे। प्रियंक और भोजराज रेलवे ट्रैक पार कर चुके थे पीछे शशांक आ रहा था। तभी उन्होंने देखा कि हाई स्पीड से ट्रेन आ रही है। दोनों दोस्तों ने शशांक को काफी आवाज लगाई लेकिन वो नहीं सुना और ट्रेन के किनारे का हिस्सा उसके पीछे से टकराया।
ट्रेन की ठोकर से वह हवा में उछला और दूर जा गिरा। उसे काफी गहरी चोटें आई। दोस्तों ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय भी शशांक ईयर फोन लगाया हुआ था। दोस्तों ने बताया कि शशांक हमेशा अपने कान में इयर फोन लगाए रखता था। मना करने पर भी वो नहीं मानता था। शशांक का विवाह हो चुका था उसकी 1 साल की बच्ची भी है।
तीन IPS अफसरों को प्रमोट कर किया तबादला... सीएम के गृह जिले में क्राइम को किया कंट्रोल अब संभालेंगे बस्तर की जिम्मेदारी
रायपुर। छतीसगढ़ गृह मंत्रालय ने दुर्ग में पदस्थ तीन युवा IPS अफसरों को प्रमोट कर ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें तबादला कर बस्तर संभाग भेज दिया गया है। जिसमें आईपीएस निखिल अशोक कुमार राखेचा, बैंकर वैभव रमनलाल और प्रभात कुमार का नाम शामिल है। तीनों आईपीएस जिले में काफी फेमस थे। इन्होंने जिले के क्राइम को काफी कंट्रोल किया था। अब इनकी जगह पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन ने तीन आईपीएस और तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी के तबादला आदेश का संशोधन आदेश जारी किया गया है। और एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को रायपुर भेजा गया है। 2019 बैच के IPS प्रभात कुमार के तबादले में संशोधन करते हुए उन्हें सीएसपी छावनी से एएसपी सुकमा बनाया गया है। वहीं IPS बैंकर वैभव रमनलाल को सीएसपी दुर्ग से एएसपी बीजापुर बनाया गया है।
दुर्ग जिले में पहली बार तीन युवा आईपीएस को टाउन सर्किल का सीएसपी बनाकर भेजा गया था। छावनी, दुर्ग और भिलाई नगर सर्किल की जिम्मेदारी संभालने वाले तीनों आईपीएस इंजीनियर थे। यही कारण है कि इन्होंने टेक्निकल तरीके से दुर्ग जिले की क्राइम को काफी अच्छे से कंट्रोल करके रखा हुआ था। इन्होंने इंटर स्टेट क्राइम, अपग्रेडेड पुलिसिंग और डेटो-टेक्नोलॉजी पर काफी काम किया।
’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का शुभारम्भ...... रागी की इडली, ब्राउनी, दोसा और कोदो खीर भा गई सबको
जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ... मुख्यमंत्री ने जनता को दी सौगात
जगदलपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त बस्तर अभियान के तहत प्रतिदिन औसतन 140-160 ओपीडी तथा 25-30 आईपीडी की जा रही है। इस साल अप्रैल से जुलाई तक कुल 5745 ओपीडी मरीजों के इलाज के साथ ही 1052 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया है। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 5439 छात्र-छात्राओं के आंखों की जाँच की गई है। दृष्टि दोष वाले 52 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री का जगदलपुर में आत्मीय स्वागत, उप मुख्यमंत्री भी साथ पहुँचे जगदलपुर
इस अवसर संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा,कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी स्वागत किया।
आजादी के संघर्ष को बयां करते ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम सराहनीय: मुख्यमंत्री
बिलासपुर बनेगा देश का पहला रेलवे स्टेशन... जहां से शुरु होने वाली है... यह खास सेवा
राइस बाउल ब्रांड को पंसद कर रहे है लोग..... चावल के करौरी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट
रायपुर। श्रीनिपुण रायपुर जिले के गांव निलजा निवासी हैं और वहीं रीपा में अपना छोटा सा उद्यम कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से सहयोग मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने प्रोडक्ट को प्रमोशन करने का और इसकी गुणवत्ता के लिए उनका काम बेहद खास है। वे सिर्फ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रमोट कर रहें हैं और देश-विदेश के बाजारों में स्थापित करने की इच्छा रखते है।
निपुण ने ऐसे क्षेत्र में कदम रखा है जिसके बारे में कोई भी उद्यमी नहीं सोचता। उन्होंने विशेष कर करौरी तथा चावल से बने अन्य उत्पादों को लेकर अपना उद्यम शुरू किया है। करौरी लोग भोजन के साथ अथवा खाने के साथ बड़े शौक से खाते हैं लेकिन पहली बार किसी ने इसे आकर्षक पैकेजिंग में बाजार में लाने का निश्चय किया है। वे भात बड़ी मुरकू, चावल से बना मिक्चर और चावल और रागी से बने बिस्किट बना रहें है। विशेष रूप से मेक्सिकन डिस नाचोस जो बाजार में डारिटोस के नाम से बिकता है। उसका छत्तीसगढ़िया चावल से निर्मित और हेल्दी रूप में प्रस्तुत कर रहें है।
निपुण को रायपुर जिले के निलजा रीपा में जगह और शेड सहित मशीन मिला है जिसमें उद्यम संचालित कर रहें है। निपुण एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा उदयमिता के लिए अच्छा माहौल बनाया है। रीपा में अधोसंरचना है। बिजली है। पानी है। बैंक से लिंकेज है। मैंने मुख्यमंत्री को अपने कार्य के बारे में बताया। उन्होंने मेरे कार्यों को सराहना करते हुए दो लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री युवाओं को बहुत हौसला देते हैं। इससे सभी रीपा में युवा उद्यमी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए उल्लेखनीय काम किए है।
निपुण ने बताया कि हमारे यहां चावल के व्यंजन ही लोकप्रिय हैं। बिना चावल के भोजन होता ही नहीं। पहले लोग चावल के साथ करौरी भात बड़ी आदि चीजें भी खाते थे। अब बिजौरी जैसे उत्पाद तो बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन करौरी, भात बड़ी जैसे व्यंजन नहीं मिलती इसलिए लोगों ने इसे खाना भी कम कर दिया है।
परब सम्मान निधिः विश्व आदिवासी दिवस पर 5,633 पंचायतों को मिलेगी राशि, सीएम बघेल 1000 करोड़ की देंगे सौगात
रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों की 5633 पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत द्वितीय किस्त दो करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपये उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन व्यापक स्तर पर करने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जगदलपुर में 674.20 करोड़ रुपये की लागत के 2,580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। सरगुजा के सीतापुर के कार्यक्रम में 333.35 करोड़ रुपये की सौगात देंगे।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत नौ अगस्त से होंगी और 30 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी कर ली है। ग्राम पंचायत स्तर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के शिला पट्टिका की स्थापना किया जाएगा।
रीपा की बदौलत मजदूर से बनी मालकिन, फ्लाई ऐश ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
पॉवर कंपनी के गारे पेलमा कोयला खदान को मिले चार प्रथम पुरस्कार
बिलासपुर महाराष्ट्र मंडळ में गूंजा हरि नाम..... 33 जोड़ों ने की सामूहिक सत्यनारायण की कथा
छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बस का कहर... सड़क पर बिछ गईं लाशें... बस चालक फरार
महिला आईएएस अफसर ने... भूमाफियाओं की मनमानी पर कसा नकेल... हटवाने की मिल रही धमकियां
सेक्टर-4 भिलाई में गूंजी शिव की महिमा..... कथावाचक बोले- सिद्धी पानी है तो पढ़े हुए को लिखना सीखे... मिलेगा श्रीगणेश का आशीर्वाद
CG CRIME : पुलिस कस्टडी से भाग निकला रेपिस्ट... लापरवाही पर भड़के एसपी... एएसआई सहित 3 आरक्षक सस्पेंड
