छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ और ओडिशा बार्डर पर सुरक्षा को लेकर चर्चा.... रायपुर, रायगढ़ और संबलपुर रेंज के आईजी जुटे
रायपुर। रायपुर, रायगढ़ व संबलपुर रेंज के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय व सहयोग के लिए बरगढ़ ओडिसा में आयोजित अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में पहुंचे। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच शेख, DIG रायगढ़ रेंज रामगोपाल गर्ग शामिल हुए। संबलपुर रेंज के महानिरीक्षक डॉ दीपक कुमार (भापुसे) ने बरगढ़ में आयोजित मीटिंग की अगुवानी की।
आगामी चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए बेहतर सहयोग एवं समन्वय को लेकर हुई आवश्यक चर्चा की। नक्सल विरोधी अभियानों तथा सीमावर्ती चौकियों पर बेहतर तालमेल बनाते हुए नशीली सामग्रियों व अवैध वस्तुओं के पारगमन को रोकने हेतु प्रभावी रणनीति पर चर्चा की गई।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संयुक्त अभियानों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई ताकि निर्बाध चुनाव कराया जा सके। साथ ही दोनों राज्यों की सीमाओं पर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी को और प्रभावी तथा सुखदेव बनाने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान करने वह अवैध नशीली सामग्रियों तथा अवैध धन के हस्तांतरण को रोकने हेतु चर्चा की गई।
बड़ी खबर..... राज्य शासन के कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ी हुई दर पर मंहगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता का लाभ
पीड़ित निवेशकों को राशि लौटाने वाला देश का पहला राज्य है छत्तीसगढ़
खुले में कर रहे थे पेशाब... निगम कर्मियों ने रोका तो हुआ विवाद.... मामला पहुंचा थाने
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में विवाद और मारपीट का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां ओडीएफ प्लस के तहत नगर निगम का अमला स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बसस्टैंड के पास पेशाब कर रहे 2 युवकों को रोका गया। विवाद के बीच मारपीट हो गई। निगमकर्मियों ने पिटाई करने की शिकायत थाने में की। तब दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए।
बता दें कि निगमकर्मियों ने कोतवाली पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक निगमकर्मी श्यामू सोना, गोविंद पात्रे और कुश नायक ओडीएफ प्लस के दौरान ड्यूटी कर रहे थे। धमतरी शहर के रिसाईपारा पूर्व निवासी मो.शाहिल खान व मुदस्तर खान बस स्टैंड में आशियाना होटल के पास खुले में पेशाब कर रहे थे। दोनों को कर्मचारियों ने मना किया तो वे गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। लाठी डंडा और लोहे से मारपीट की।
निगम के अधिकारी कर्मचारी सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस कोई कार्रवाई करती उसी समय मो.शाहिल खान और मुदस्तर खान भी अपने साथ निगम कर्मचारियों द्वारा लाठी, चाकू लेकर मारपीट करने का आरोप लगाकर भीड़ के साथ पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्षों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप चला।
इस बीच पुलिस ने निगम कर्मचारियों को मुलाहिजा के लिए भेजा है। निगम अफसरों का कहना है कि बचाव के लिए ही दूसरे पक्ष के लोग मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मुलाहिजा के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थाने में भीड़ जुटी रही और हंगामा होता रहा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र.... प्रधानमंत्री आवास की लक्ष्य पूर्ति की ओर आकृष्ट किया ध्यान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत कुल 18,75,585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 (SECC-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज है। उपरोक्त सूची से वर्ष 2016-2023 तक कुल 11,76,146 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति पश्चात् योजना में लगभग 73.5 प्रतिशत (8,63,567) आवास निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। इस प्रकार स्थायी प्रतीक्षा सूची 6,99,439 लक्ष्य प्राप्ति हेतु शेष है। यह भी कि वर्ष 2021-22 हेतु आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को भारत सरकार द्वारा वापस ले लिया गया। इस लक्ष्य को राज्य को पुनः आवंटित करने हेतु राज्य शासन के पत्र क्रमांक 5026 दिनांक 18.08.2022 के माध्यम से भारत सरकार को इन आवास को किश्तों में देने का अनुरोध किया गया है, किन्तु भारत सरकार की ओर से कृत कार्यवाही की जानकारी आज दिनांक तक अपेक्षित है। मात्र वर्ष 2022-23 में 79,000 आवास का ही लक्ष्य दिया गया है।
बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार से स्थायी प्रतीक्षा सूची के 6,99,439 आवास लक्ष्य प्राप्त न होने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति जारी नहीं की जा सकी, फलस्वरूप आवास प्लस के 8,19,999 हितग्राहियों को भी स्वीकृति प्रदान नहीं किया जा सका। अतः मेरा अनुरोध है कि उपरोक्त शेष आवासों के अतिरिक्त राज्य को आवास प्लस का भी लक्ष्य प्रदाय किये जायें। साथ में अवगत कराना चाहता हूँ कि छत्तीसगढ़ अपने सीमित संसाधनों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सराहनीय प्रदर्शन किया है 2,62,677 स्वीकृत आवास के विरूद्ध 51% आवास पूर्ण है एवं शेष प्रगतिरत् है। राज्य सरकार ने इन आवास में लगने वाले राज्यांश राशि रूपये 2,706,69 करोड़ के विरूद्ध 2.389.07 करोड अर्थात 88% राशि उपलब्ध करा दी है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में भी राज्य का प्रदर्शन सराहनीय है, अतएव उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत पुनः आग्रह है कि विद्यमान स्थायी प्रतीक्षा सूची (Existing PWL) में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ-साथ, आवास प्लस के 8,19,999 परिवार के लिये भी राज्य सरकार को लक्ष्य प्रदान किये जायें, ताकि योजना के उद्देश्य की पूर्ति हो सके।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट….
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 486.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1011.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 178.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 337.3 मिमी, बलरामपुर में 326.1 मिमी, जशपुर में 336.8 मिमी, कोरिया में 438.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 419.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
शिक्षा विभाग में फर्जी पोस्टिंग, दुर्ग ,रायपुर, सरगुजा के ज्वाइंट डायरेक्टर सहित 10 अफसर निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में शासन का आदेश बदलकर रायपुर, दुर्ग और सरगुजा में फर्जी पोस्टिंग करने वाले तीन ज्वाइंट डायरेक्टर सहित 10 अफसर को निलंबित कर दिया गया है । इसमें डीईओ सहायक संचालक प्राचार्य एवं बीईओ स्तर के अधिकारी शामिल है।
काउंसिलिंग के बाद शासन ने शिक्षकों की पदस्थापना का जो आदेश जारी किया था, उसे स्थानीय स्तर पर ही बदलकर नई पोस्टिंग कर दी गई। इसका खुलासा होने के बाद शासन ने मंगलवार को रायपुर, दुर्ग व सरगुजा के संयुक्त शिक्षा संचालकों (जेडी) और दो ब्लाक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) समेत 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि शासन के आदेश को बदलकर दुर्ग में 438, सरगुजा में 385 व रायपुर में 543 शिक्षकों की नई पोस्टिंग कर दी गई। इसमें लेन-देन की भी चर्चा है।
विभागीय समिति ने शिकायतों को जांच में सच पाया था, इस आधार पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने मंत्रालय से मंगलवार को अफसरों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक और मिडिल स्कूलों में शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन के बाद ओपन काउंसिलिंग कर शिक्षा विभाग ने 7 नवंबर और इस साल 23 मार्च को जेडी और डीईओ को आदेश जारी किए। संबंधित अफसरों ने शासन के आदेश पर अमल नहीं किया। मालूम हो कि विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायकों ने सीएम भूपेश बघेल से पिछले साल शिकायत की थी। जिन अफसरों को सस्पेंड किया गया है, वे अभी महत्वपूर्ण पदों पर हैं।
इन अफसरों को किया गया निलंबित
हेमंत उपाध्याय – प्रभारी जेडी सरगुजा
जीएस मरकाम – प्रभारी जेडी दुर्ग
के कुमार – तत्कालीन जेडी रायपुर
सीएस ध्रुव – डीईओ, बलौदा- भाटापारा
आरके वर्मा – प्राचार्य डाइट रायपुर
डीएस ध्रुव – सहायक संचालक, रायपुर
शैल सिन्हा – सहायक संचालक, रायपुर
उषा किरण खलखो – सहायक संचालक
संजय पुरी गोस्वामी – बीईओ धरसीवां
एसके गेंदले – बीईओ सिमगा
पीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, वर्गवार कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी
मड़वा पॉवर प्लांट ने रचा कीर्तिमान..... बेहतर रखरखाव और कुशल प्रबंधन से हो रहा है भरपूर बिजली उत्पादन
जनजातिय लोक संस्कृति को मिली देश-दुनिया में नई पहचान
आपकी ट्रेन टिकट में परिजन कर सकते हैं सफर...... आपको करना होगा यह काम
शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क निर्माण कार्य है प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
सिर पर चढ़ा मलेरिया का बुखार, सीआरपीएफ जवान को एयर एंबुलेंस से भेजा दिल्ली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवान को मलेरिया हुआ था, जिसे गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच मलेरिया उनके सिर पर चढ़ गया, क्रिटिकल कंडिशन में उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरीडोर के जरिए उन्हें एयर एंबुलेंस और फिर उससे दिल्ली रवाना किया गया है।
बता दें कि पूरा बस्तर संभाग, विशेषकर जंगली इलाका जानलेवा मलेरिया बीमारी के लिए बेहद संवेदनशील है। तमाम उपायों के बाद भी वहां इस पर रोक नहीं लग पा रही है. वहां तैनात अर्धसैनिक बलों व पुलिस को नक्सलियों के खतरे के साथ ही मलेरिया की बीमारी के खतरे से भी सामना करना पड़ता है। इस बार भी वही हुआ, जिसमें कई जवान मलेरिया से पीड़ित हो गए. लेकिन, इस जवान की हालत ही नाजुक हो गई है।
सीआरपीएफ के 153वीं बटालियन में पदस्थ जवान अकन राव मलेरिया से पीड़ित हो गए थे. उनका इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में किया जा रहा था। 26 जुलाई को उनका बुखार काफी तेज हो गया. तब जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल रेफर करना पड़ा। यहां भी सुधार होने के बजाय बुखार सिर पर ही चढ़ गया. इस स्थिति में उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। तब उन्हें ऑक्सीजन चढ़ाया गया।
एंबुलेंस के मुकाबले एयर एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट ज्यादा होते हैं. एंबुलेंस में ज्यादा समय तक उन्हें नहीं रखा जा सकता था। लिहाजा अस्पताल से दंतेश्वरी एयरपोर्ट की 15 किलोमीटर की दूरी को जल्द पूरा करना था. लिहाजा ग्रीन कॉरीडोर बनाने का फैसला किया गया। इस दौरान जवानों को पूरे मार्ग पर तैनात करने के साथ ही इसे आम ट्रैफिक के लिए ब्लॉक रखा गया था। तब जाकर जवान को एयर एंबुलेंस तक ले जाया गया और फिर वहां से दिल्ली एम्स भेजा गया।
युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रसमड़ा गांव में एक शख्स की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने मालमे में हत्या का दर्ज करवाने का आदेश जारी कर दिए हैं। मामला दर्ज कर दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल पूरी घटना दुर्ग जिले के रसमड़ा गांव के पास की है। यहां दुर्ग-राजनांदागंव मार्ग में ग्रामीणों ने सदबहनिया मंदिर प्रांगण में युवक को जलते हुए देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामले को मर्डर से जोड़ते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए टीम तैनात कर दिया है। शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
जांच में जुटी पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक के ऊपर पहले त्रिशूल से हमला कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को आग लगाया गया, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया। वहीं घटनास्थल से कुछ दूर पर ही मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं।पुलिस को शव की पहचान करने के साथ ही आरोपी की तलाश करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी हुई है। दुर्ग एसपी ने बताया साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की खोज जारी है।
सेल्फी के चक्कर में गई जान : नदी में फिसलकर गिरा छात्र, दोस्तों के साथ गया था घूमने
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबने से एक 11वीं के छात्र की मौत हो गई है। मृतक पत्थलगांव पालिडीह निवासी ऋषभ वर्मा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को और ग्रामीणों की मदद से नदी में नाबालिग की तलाश की जा रही है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला स्थित मांड नदी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग ऋषभ वर्मा अपने अन्य दोस्तों के साथ किलकिला मंदिर में भगवान का दर्शन कर पास में मांड नदी में बने एनीकट के पास घूमने गया था। यहां वे सभी सेल्फी फोटो ले रहे थे, उसी दौरान पैर फिसलने से ऋषभ पानी में गिर गया और नदी के पानी की तेज बहाव में बह गया। साथ घूमने गए दोस्तों ने परिजनों को छात्र के नदी में बह जाने की सूचना दी। काफी देर तक छात्र के न मिलने पर लोगों ने पत्थलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था। छात्र के साथ गए साथी जोगपाल पब्लिक स्कूल में 11वीं की कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि जिले की गोताखोर टीम को जल्द ही सूचना देकर बुलाया गया है, जैसे ही आते है इसकी खोजबीन युद्ध स्तर पर की जाएगी।
बिलासपुर महाराष्ट्र मंडळ में सामूहिक सत्यनारायण पूजा 6 अगस्त को
रायपुर। पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है। मान्यता है कि अधिकमास में की गई पूजा-पाठ, यज्ञ, व्रत-उपवास अन्य महीनों के मुकाबले 10 गुना फलदायी होते हैं। महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर की ओर से पारिजात कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में सामूहिक सत्यनारायण पूजा का आयोजन 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है।
महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के सचिव समीर भुरंगी ने बताया कि इस सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजा के लिए अभी तक 30 दंपतियों ने अपना नामांकन कराया है। साथ ही समाज के कुछ सदस्य जो पूजा में अपनी उपस्थिति देने में असमर्थ हैं, वो पुरुषोत्तम मास में होने वाले इस सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजन में लगने वाले वस्तुओं का दान कर पूजा में सहयोग कर रहे है।
समीर भुरंगी ने आगे बताया कि यह सम्पूर्ण पूजा पंडित मधुसूदन अड़बे के मार्गदर्शन में सुबह 10 बजे मंडल प्रांगण में प्रारंभ हो जाएगी। आयोजन को लेकर मंडळ के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।