रायपुर
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं को लेकर कैबिनेट का फैसला
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं को केन्द्रीकृत किये जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत करने का फैसला किया गया है। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण सवा ने बताया कि मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।
मंत्रिपरिषद ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने हेतु आगामी कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिपरिषद ने आज महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके तहत भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से आवश्यकतानुसार सीधे बीज क्रय किया जा सकेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार क्रय नियम 2002 के नियम 4 में छूट देने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पम्प स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2023 में परियोजना विकासकर्ता को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की तिथि से प्रथम पांच वर्षों के लिए प्रति वर्ष 01 लाख रूपए प्रति मेगावाट की दर से लिए जाने वाले हरित ऊर्जा विकास शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। हरित ऊर्जा शुल्क में प्रत्येक पांच साल के बाद 25 प्रतिशत की वृद्धि का भी प्रावधान था, इसे भी समाप्त कर दिया गया है। इससे राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं एवं ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड (हुडको) से आवास, नगरीय विकास एवं अन्य क्षेत्रों में सहायता प्राप्त करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य को हुडको द्वारा आगामी 5 वर्षो में एक लाख करोड़ रूपए तक की वित्तीय सहायता, परामर्श, क्षमता विकास सेवाएं प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने किया अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण
संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना : मुख्यमंत्री साय
रायपुर में संविधान पदयात्रा : अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश
रायपुर | संविधान दिवस के 75 साल पूरे होने पर रायपुर में संविधान पदयात्रा निकाली गई | इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा | उन्होंने कहा, लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के मुख से संविधान की बात शोभा नहीं देती | कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है | अपने स्वार्थ के लिए अनावश्यक रूप से संविधान में संशोधन किए हैं | इमरजेंसी लगाकर लोगों की स्वतंत्रता का हनन किया | लाखों लोगों को जेल में ठूस दिया गया।
सीएम साय ने कहा, संविधान हमारे भारत का पवित्र ग्रंथ है | देश की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का आईना है | हमें भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ संविधान और लोकतंत्र को आगे बढ़ाना है | भारतीय संविधान के 75वीं वर्षगांठ पर आज राजधानी के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित “संविधान दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ कर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को सादर नमन किया | हमारी डबल इंजन सरकार, संविधान द्वारा लोगों को प्राप्त हक और स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए संकल्पित है | आज बाबासाहेब की विरासत का प्रसार कर दुनिया को सशक्त संदेश देने का कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
संविधान दिवस के अवसर पर अपने अधिकारों के जागरूकता के लिए निकाली गई पदयात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, दयाल दास बघेल सहित विधायक और अधिकारी शामिल रहे | राजधानी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी इस पदयात्रा में हिस्सा लिया | पदयात्रा का समापन रायपुर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ हुआ | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में होंगे वर्ष भर कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिल रही है नए जीवन की उम्मीद
विष्णदेव साय कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर यानी कल, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। धान खरीदी की समीक्षा के साथ अन्य मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।
सब कुछ ठीक रहा तो 16 दिसंबर से शुरु होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उसके बाद आधा दर्जन निगम-मंडलों की एक सूची जारी हो सकती है। इन सब पर फैसला इसी हफ्ते होने के आसार हैं।
राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024ः छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन
कोचिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी… डायरेक्टर और उनकी पत्नी फरार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला सामने आया। राजधानी स्थित कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी ने मिलकर एग्जाम की तैयारी करवाने के नाम पर छात्रों से करीब 18 लाख रुपए लिए, लेकिन अब ये दोनों पैसे लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले की शिकायत के बाद सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।
पीड़ित छात्रों ने बताया कि डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार ने UPSC-CGPSC की तैयारी करवाने के लिए कौटिल्य एकेडमी के नाम पर रायपुर के जीई रोड पर अनुपम गार्डन के सामने कोचिंग सेंटर ओपन किया था। एकेडमी की ओर से करीब डेढ़ दर्जन बच्चों से 18 लाख रुपए लिए गए थे। इस बीच शिफ्टिंग के नाम पर क्लास बंद कर दी गई और इसके कुछ दिनों बाद दोनों पति-पत्नी अनरीचेबल हो गए।
पालकों ने बताया कि अचानक क्लास बंद होने के बाद कौटिल्य अकादमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर से शिकायत की गई थी। इस पर पवन ने उन्हें कोचिंग क्लास दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का बहाना दिया। पवन ने कहा कि अक्टूबर में दूसरे जगह क्लास चालू हो जाएगी, लेकिन क्लास इसके बाद भी चालू नहीं हुई। वहीं पुराने क्लास रूम की बिल्डिंग पर भी ताला जड़ दिया गया। बच्चों ने जब डायरेक्टर और उसकी पत्नी रुबी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे। कई छात्रों के नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाले गए।
कौटिल्य एकेडमी में पढ़ाने वाले दो फैकल्टी निशांत और जया का भी वेतन नहीं दिया गया है। दोनों का आरोप है कि डायरेक्टर पवन ने फैकल्टी को जो चेक दिया था वो साइन मैच नहीं होने से बाउंस हो गया। इस मामले में फैकल्टी ने भी पुलिस से शिकायत की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल
भारत सरकार के एडिशनल सेकेटरी सिंह ने राजनांदगांव जिले की 20 लखपति दीदियों को किया सम्मानित
नई दिल्ली | भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 24 नवम्बर राजनांदगाँव जिले के पदुमतरा में ज़िले की 20 लखपति दीदियों से चर्चा की और उनके लखपति दीदी बनने की कहानी सुनी। इस अवसर पर सिंह ने सभी लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सिंह ने राजनांदगांव जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सफलता की सराहना की और बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
सिंह ने राजनांदगांव जिले के कई गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा संचालित आर्थिक स्वावलंबन की गतिविधियों का जायजा लिया। ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा पूजा सामग्री निर्माण के कार्य को देख कर उनसे उनके आय-व्यय व सदस्यो को हो रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। जिले के मॉडल संकुल एवं सीएमटीसी संगठन- आँचल संकुल संगठन पदुमतरा में कार्यकरणी सदस्यो की बैठक मे शामिल हुए। सिंह द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में बिहान की एफपीसी स्वर्ण उपज उत्पादक कंपनी द्वारा एकीकृत सुविधा केंद्र में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया।
इस दौरान मिशन संचालक जयश्री जैन, अतिरिक्त मिशन संचालक आर के झा, राजनांदगाँव कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगाँव सुरुचि सिंह तथा राज्य कार्यालय से सीओओ एलिस लकड़ा, प्रशानिक अधिकारी वीरेंद्र जायसवाल एवं डीपीएम राजन सोनी उनके साथ थे।
47 वाँ राउत नाचा महोत्सव : गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम
नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री
नाचा राउत के शौर्य, गौरव, और समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री दिखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे। मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खेल स्पर्धा का उद्देश्य है विद्युतकर्मियों में टीम भावना का विकास- कटियार
रायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आगाज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार और राजेश कुमार शुक्ला ने टेनिस कोर्ट में खेलकर किया। मुख्य अतिथि कटियार ने कहा कि नौ राज्यों से आई विद्युत कंपनियों की टीमें अपने साथ भाईचारे का संदेश लेकर आई हैं, हर स्पर्धा में खिलाड़ियों में टीम भावना का गुण सर्वोपरि होता है, इसी टीम भावना को बढ़ाना इस अखिल भारतीय आयोजन का उद्देश्य है।
कटियार ने कहा कि ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना के पांच साल बाद 46वीं अखिल भारतीय लान टेनिस स्पर्धा के आयोजन का निर्णय लिया है। जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद को दिया जाना हमारे लिये गौरव का विषय है। उन्होंने राजधानी के छछानपैरी जैसे ग्रामीण क्ष्रेत्र में एपीसेम एकेडमी व्दारा लॉन टेनिस कोर्ट विकसित किये जाने की सराहना की, इसी कोर्ट में सभी मैच खेल जा रहे हैं।
स्पर्धा के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार थे। अध्यक्षता ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक गण जेएस नेताम, एसके मनोठिया एवं एमएस चौहान उपस्थित थे। एमडी शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर के आयोजन से यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का खेल देखने को मिलेगा। साथ ही दूसरे राज्यों के आये विद्युतकर्मियों के साथ उनकी कार्यशैली और संस्कृति सीखने-जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ओलंपियन दानिश मुजतबा को सम्मानित किया गया, वे उत्तरप्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड में खेल अधिकारी व मैनेजर के बतौर इस स्पर्धा में शामिल हो रहे हैं।
पहले दिन टीम इवेंट व सिंगल के कई राउंड में मैच हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ खेल का प्रदर्शन किया। केरल और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबले में केरल विजेता रही है। छत्तीसगढ़ और कोलकाता के बूच हुए मैच में छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज की। सेमी फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और केरल के बीच मुकाबला हुआ है, जिसमें केरल फाइनल में पहुंच गई। वहीं आंध्रप्रदेश और असम के बीच हुए मुकाबले में असम विजयी रही। तेलंगाना और उत्तरप्रदेश के बीच हुए मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने जीत दर्ज की। असम और उत्तरप्रदेश राज्य विद्युत मंडल की टीम कल सेमीफाइनल खेलेगी।
समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें आईं हैं। उद्घाटन समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया।
सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण : स्वामित्व योजना
रायपुर | स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवासीय अधिकारों का रिकार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अधिकार अभिलेख का उपयोग ग्रामीणजन बैंक से लोन लेने और दूसरे वित्तीय लाभ के साथ-साथ उनके सम्पत्ति का निर्धारण करने में उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गनिर्देशन में संचालित इस योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि का मानचित्रण करके सम्पत्ति के मालिकों को स्वामित्व कार्ड जारी करने से सम्पत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। इसी तरह जीआईएस, मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता मिल सकेगा।
भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर भारत के राज्यों में वर्चुअली अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के लिए 50 हजार अधिकार अभिलेखों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 12,838 अधिकार अभिलेख तैयार किये जा चुके हैं। राजस्व मंत्री वर्मा ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सुशासन दिवस पर वितरित किए जाने वाले स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए है।
सुनील सोनी 46,167 वोटों से जीते.... एक भी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं
रायपुर। रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जीत गए। उन्होंने 45000 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा को इस चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी। कमाल की बात ये रही की सुनील सोनी के खिलाफ आकाश शर्मा एक भी राउंड की गिनती में आगे नहीं बढ़ सके। हद तो तब हो गयी, जब एकजुटता का दावा करने वाली कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के क्षेत्र से भी भाजपा को ही लीड मिली। कांग्रेस वहां भी पीछे रही।
तृतीय चरण के बाद भाजपा 11,240 और कांग्रेस को 5909 मत मिले। वहीं चौथे चरण के बाद भाजपा 14, 374 और कांग्रेस 8,738 मत पर रहे। पांच चरण के बाद बीजेपी: 18,578, कांग्रेस: 10,213 छठवें चरण के बाद बीजेपी: 23107और कांग्रेस: 11821के साथ भाजपा ने 11,286 मतों के आगे रहे। सातवें चरण के बाद बीजेपी: 27, 911और कांग्रेस: 14,083, आठवें चरण के बाद बीजेपी को 31619 और कांग्रेस:17243मत मिले।
मतगणना के 10वें चरण के बाद भाजपा 42667 और कांग्रेस: 22038, 13वें चरण के बाद भाजपा 57817 और कांग्रेस 29597 मत मिले। 16वें चरण के बाद भाजपा:74,782 और कांग्रेस को 36,005 मत मिले। अंतिमचरण के बाद बीजेपी को 89,059 और कांग्रेस को 42,977 मिले। तब तक बीजेपी ने 46082 मतों से बढ़त बना ली थी।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव परिणामः 13वें राउंड की गिनती पूरी... भाजपा को बढ़त.... 28 हजार से अधिक वोटों से लीड
रायपुर। छत्तीसगढ़ के इकलौते रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 13वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 28,220 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 57,817 वोट और कांग्रेस को 29,597 वोट मिले हैं।
बता दें कि प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। जिसमें 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई
कहा युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य
हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है।
रायपुर | आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था। आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समाजसेवी बसंत साहू ने मुख्यमंत्री साय के उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए | अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है। उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है। बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं। उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है।
बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया। बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।