रायपुर
सुकमा को 132/33 केवी पावर ट्रांसफार्मर की सौगात.... 394 गांवों-62000 उपभोक्ताओं को लाभ
रायपुर। राज्य के आदिवासी बहुल सघन वनांचल में स्थित दक्षिण बस्तर जिले को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर विद्युत विकास की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनुसूचित क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, सचिव ऊर्जा तथा स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष पी. दयानंद के मार्गदर्शन में सुकमा में 40 एमवीए क्षमता का 132/33 केवी अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा ऊर्जीकृत कर दिया गया है। साय और दयानंद ने इस नई उपलब्धि के लिये दक्षिण बस्तर की जनता को बधाई दी है।
इस अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर के प्रारंभ होने से 394 गांवों यथा छिंदगढ़, नेतानार, तोंगपाल, सुकमा, गादीरास सहित विभिन्न गांवों के 62,000 से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि के लिये मुख्य अभियंता लाइन तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि स्टेट पावर कंपनी की पूंजीगत व्यय योजना के अंतर्गत किए गये इस महत्वपूर्ण कार्य से अंचल की विद्युत पारेषण प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी।
इससे आदिवासी अंचल में विद्युत आधारित व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य व गृहस्थ जीवन में बेहतरी के नये रास्ते बनेंगे। इस अवसर पर अविनाश सोनेकर, मुख्य अभियंता , वीए देशमुख ,अधीक्षण अभियंता , बीआर नाग, डीएस कतलम, उमाकांत यादव, उग्रसेन डडूरिया, एच के टोप्पो सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर नमन किया है। अपने निवास कार्यालय में उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व समर्पण, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम से भरा था। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणदायी हैं। उनके दृढ़ सिद्धांतो और चिंतन ने युवाओं को नई दिशा दिखाई। वे अगाध राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए समर्पित भावना के कारण सदैव चिरस्मरणीय रहेंगे। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
बलौदाबाजार जिले में शांति का वातावरण हो रहा है स्थापित... जिले में धारा 144 का दायरा हुआ सीमित
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए आर्थिक सहायता का किया आग्रह
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुये राज्य के विकास और जन कल्याणकारी कार्यों के लिए अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री के साथ वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल भी शामिल रहे।
सांप दिखने पर घबराने की जरूरत नहीं, एक काल पर आएंगे सर्पमित्र
रायपुर। बारिश का सीजन शुरू होते ही राजधानी के कई इलाकों में सांप दिखाई देते है। ऐसे में सांप को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। राजधानी में कई सर्पमित्र सांप पकड़ने के काम में जुटे है। इनको सिर्फ एक काल करें तो तुरंत मौके पर पहुंच जाते है और सांप का रेस्क्यू करने पहुंच जाएंगे। सर्पमित्र सांपों को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते है।
निःशुल्क सेवा देने वाले सर्पमित्रों के कारण लोगों को हर साल बहुत मदद मिलती है। नोवा नेचर सोसाइटी के सचिव मोइज अहमद ने बताया कि शुक्रवार को शहर में दिनभर में 20 सांपों का रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अभी जून माह के प्रारंभ से रोज 10 से 15 काल आ रहे है।
मोइज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 से सांप पकड़ने का कार्य शुरू किया। सोसाइटी में कई युवा शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर में दिखने वाले ज्यादातार सांप जहरीले नहीं होते है। इसलिए सांपो को देखकर घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सांप दिखने पर मोइज अहमद 9303345640, चेतन सिंह 9770868835, टेकेश्वर सागरवंशी 8305928980 और बबलू राव 6268582212 नंबर पर फोन कर सकते है।
महतारी वंदन योजना : महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बना
जून माह में चतुर्थ क़िस्त के रूप में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 9 सौ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में ज़ारी किए गए हैं
रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मूल उद्देश्य अब कारगर होता दिखाई दे रहा है। रायपुर की लक्ष्मी फुटान ने सपना संजोया था, जिसे अपनी आर्थिक तंगहाली की वजह से पूरा नहीं कर पाई थी, महतारी वंदन योजना से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।
लक्ष्मी घर का कामकाज संभालती है। उनके पति गोपाल फुटान रोजी-मजदूरी करते है। लक्ष्मी बताती हैं कि पति की कमाई से घरेलु खर्च तो चल जाता था पर छोटी-मोटी जरूरतें की चीजों को खरीदने में काफी परेशानी उठानी पड़ती। होती थी। अब उन जरूरतों को वह इस योजना से मिली राशि से पूरा कर रही हैं और बचत भी कर रही है।
लक्ष्मी कहती है कि सोने-चांदी के जेवर पहनने का मन काफी समय से है, लेकिन माली हालत उतनी अच्छी नहीं थी, जिससे वे जेवर खरीद सके। अब सपने पूरा करने के लिए वे प्रतिमाह बैंक अकाउंट में योजना से मिलने वाली राशि को इकट्ठे कर रही है। जिससे वे जेवर की खरीदी कर सके। लक्ष्मी यह भी कहती है कि बहुत खुशी होती है कि घर बैठे इतनी राशि मिल रही है। उनके दो बच्चे टीकम और धनेंद्र के भविष्य की चिंता भी थी, हमेशा यही लगता था कि मैं भी थोड़ा आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए कुछ काम करूं, पर राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना से राशि प्रतिमाह मिल जाती है, उस पैसे की बचत कर बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर रही हूं। साथ ही अब घर की छोटी-मोटी चीजों को खरीदने के लिए पति पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ घरेलु खर्च होता है तो खुद पूरा कर लेती है। अब पैसों के लिए दूसरे के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ता है।
लक्ष्मी कहती है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मेरे जैसे लाखों महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के अवसर मिल रहें है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हैं। वे यह भी बताती है कि खान-पान भी बेहतर होता जा रहा है। राशन और घर की अन्य चीजें भी खरीदने के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब सशक्त होने का अवसर प्राप्त हुआ है और बेहतर पोषण से जीवन भी बेहतर होगा और परिवार भी स्वस्थ रहने के साथ खुशहाल भी रहेगा। जीवन में उत्तरोतर विकास से समृद्धि भी आएगी। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जा रही है, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि उनका प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा। इसी लिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 10 मार्च से प्रथम किश्त महिलाओं के बैंक खाते में भेजने से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना में रायपुर जिले के कुल 5 लाख 29 हज़ार 75 हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिनको जून माह में चतुर्थ किस्त के रूप में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 9 सौ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में ज़ारी किए गए हैं।
कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई मुलाकात : राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की | मुलाक़ात को लेकर मुख्यमंत्री नें कहा प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया | वहीं इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे | मंत्रिमंडल मे शामिल होने की चर्चा आग तरह फैल गई है इससे ये कायस लगाए जा रहे है कि पुरंदर मिश्रा ने ओड़िसा जीत मे अपनी अहम भूमिका निभाई थी |
जिसके फलस्वरूप उन्हे मंत्री पद से नवाज़ा जा सकता है | प्रदेश मे दो पद मंत्री अभी खाली है | बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात पर कहा, राज्यपाल को जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने गया था | मंत्रिमंडल में विधायक पुरंदर मिश्रा का नाम शामिल रहने पर कहा कि, मंत्रिमंडल दावेदारी के लिए नाम चर्चे में रहना ठीक है | अभी ऐसी कोई बात नहीं है, बीजेपी के सभी विधायक मंत्रिमंडल के लिए प्रयास कर रहे हैं, मै भी प्रयास कर रहा हूं | नए नामों को मंत्रिमंडल में तवज्जो देने के सवाल पर कहा, बीजेपी का सबसे छोटा कार्यकर्ता हूं | अगर इतना बड़ा सवाल होगा तो लड़खड़ा जाऊंगा | राज्यपाल से पारिवारिक संबंध है इसलिए गया था रथयात्रा का निमंत्रण देने को |
रायपुर जिला से मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर कहा कि राजधानी रायपुर से एक मंत्री होना ही चाहिए | मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और मंत्रिमंडल का निर्णय होगा |
अपर मुख्य सचिव पहुंचे महासमुंद के स्वास्थ्य केंद्र.... ड्रग वेयर हाउस का भी किया निरीक्षण
रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ तथा संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी एवं उनकी टीम ने महासमुंद जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों, ड्रग वेयर हाउस एवं ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें, मरीजों की सहूलियत का भी ध्यान रखें।
अपर मुख्य सचिव एवं उनके टीम द्वारा सर्वप्रथम सीजीएमएससी ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर दवाईयों के रखरखाव व उपलब्धता हेतु इंडेट की जानकारी ली गई। ड्रग वेयर हाउस के साईनेज बोर्ड प्रदर्शित करने, रंग रोगन करने एवं विभिन्न दवाईयों व सामग्रियों को व्यवस्थित रखने तथा परिसर की उचित साफ-सफाई रखने तथा दवाईयों के वितरण में नियर एक्यपायरी दवाईयों का पहले वितरित किया जावे तथा वितरण नहीं हो पाने की स्थिति में राज्य कार्यालय को अवगत कराते हेतु निर्देशित किया गया।
अपर मुख्य सचिव ने उसके उपरांत ग्राम कोहरी का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ पर मितानीन डोमेश्वरी चक्रवती से भेंट किया गया, उनके घर के सामने नेम प्लेट प्रदर्शित पाया गया है, जिसमें मोबाईल नम्बर भी अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। उनकी मितानीन दवाई पेटी का निरीक्षण किया गया तथा तथा मितानीन दीदी से ग्राम की जनसंख्या, समस्त का स्वास्थ्य जाँच, सिकलिन जॉच एवं ग्राम में किसी प्रकार की अन्य स्वास्थ्यगत समस्याओं पर जानकारी ली गई।
तदुपरांत अपर मुख्य सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झलप वि.ख. महासमुन्द का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर ऑनलाईन ओपीडी पर्ची एवं संबंधित पोर्टल की जानकारी ली गई। लैब टेस्ट, दवाईयों की उपलब्धता, एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव व आईपीडी की जानकारी ली गई। संस्था के नेत्र सहायक अधिकारी से उक्त क्षेत्र में स्कूलों में किये गये नेत्र जाँच तथा निःशुल्क चश्मा वितरण की जानकारी ली गई। आईपीडी के विरूध्द शत् प्रतिशत् आयुष्मान क्लेम करने तथा विगत वर्ष आयुष्मान क्लेम से प्राप्त राशि एवं इस वर्ष उक्त राशि में वृध्दि आदि की जानकारी लेते हुए मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।
योग अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है - राज्यपाल हरिचंदन
योग न केवल स्वस्थ जीवन के निर्माण के लिए, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी: मुख्यमंत्री साय
बलौदाबाजार कांडः सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की पैनी नजर
ASP-DSP के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया
रायपुर। आचार संहिता के बाद ट्रांसफर की पहली लिस्ट राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की जारी हुई है। गृह विभाग ने कई एडिश्नल एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। अभिषेक सिंह को एएसपी बलौदाबाजार बनाय गया है। वहीं हेमसागर सिदार को एएसपी बलौदाबाजार बनाया गया है। अविनाश सिंह को रायपुर में डायल 112 में पोस्ट किया गया है। बलौदाबाजार के एएसपी और डीएसपी को भी बदला गया है। इससे पहले ही बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी दोनों को हटाया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की बौछार.... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेतों में पहुंच की धान की बोआई
RTE के तहत दाखिला लेने वाले निजी स्कूलों में मेंटरों की होगी नियुक्ति... जारी हुआ निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राइट टू एजुकेशन के तहत दाखिला लेने के बाद 50 परसेंट बच्चों के स्कूल छोड़ देने की कलेक्टरों की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है। सरकार ने अब प्रायवेट स्कूलों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार अब बच्चों गोद लेने जा रही ताकि छत्तीसगढ़ में ड्रॉप आउट पर अंकुश लग सके। बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए जिलेवार अफसरों को मेंटर बनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है।
स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा कि प्रायवेट स्कूलों में राइट टू एजुकेशन पर कड़ी निगरानी रखें। इसके लिए वे खुद प्रायवेट स्कूल प्रबंधन को बुलाकर मीटिंग करे और आवश्यक निर्देश दें। अगर प्रायवेट स्कूलों में महंगी फीस, महंगी पुस्तकों की वजह से ड्रॉप आउट हो रहा तो उन स्कूलों पर कार्रवाई करें। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके क्रियान्वयन के लिए जिलावार कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत CEO, नगर निगम कमिश्नर, नगर पालिका अधिकारी की नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
मेंटर के दायित्व
मेंटर, प्राइवेट स्कूलों में राइट टू एजुकेशन के तहत दाखिला लिए गरीब बच्चों के लिए सलाहकार और संरक्षक होंगे। वे स्कूल के साथ समन्वय कर समस्याओं का समाधान करेंगे, बच्चों के साथ सतत संपर्क बनाए रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें कोई मानसिक परेशानी न हो, साथ ही, वे ड्रॉप आउट बच्चों की निगरानी करेंगे और स्कूल छोड़ने के कारणों का पता लगाएंगे।
सुपर ठग शिवा साहू सहित 7 गिरफ्तार, मर्सिडीज, BMW, SUV का है शौकीन, साढ़े 13 करोड़ की संपत्ति जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महाठग शिवा साहू को आखिरकार सरसींवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवा पिछले 3 महीने से पुलिस के साथ आंखमिचौनी खेल रहा था। आरोपी शिवा के साथ 6 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें आरोपी सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, भागवत साहू शामिल हैं। सभी आरोपियों को रायपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने के नाम पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज हुआ था।
बता दें कि शिवा साहू के ऊपर लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। एक वक्त था जब छत्तीसगढ़ में अचानक से यह नाम सुर्खियों में छा गया था। शिवा साहू का ऐसा जलवा था कि लोगों की भीड़ उसके पीछे दौड़ती थी। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि शिवा ने इतनी शोहरत सिर्फ 1 साल में कमाई थी। शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना का रहने वाला है। कुछ महीनों तक शिवा ने अपने पिता के साथ बढ़ई का काम करता था और अचानक उसके ऊपर दौलत की बारिश होने लगी। इसे देखकर लोगों के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल था, आखिर कैसे? उसके पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ी, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली तक है।
शिवा साहू की चमक-दमक देखकर लोग उसे रोल मॉडल समझने लगे थे। उसकी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब उसके खिलाफ सरसींवा थाने में एक शिकायत दर्ज की गई। उसने पैसे डबल करने नाम पर ठगी की है। शिकायत करने वालों से शिवा साहू ने कहा था कि वह 30 फीसदी ब्याज भी देगा। पैसे 8 महीने में डबल हो जाएंगे। उसने 4 लोगों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी। इसके बाद आरोपी शिवा को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। शिवा साहू पूछताछ शुरू होने के बाद गांव से गायब हो गया। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने शिवा सहित उसके साथियों पर केस दर्ज किया था। उस वक्त कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और कुछ फरार थे। पुलिस ने अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 करोड़ 57 लाख 61 हजार की संपत्ति जब्त की गई है।
राशनकार्ड नवीनीकरण 30 जून 2024 तक करवाने का आग्रह.
रायपुर। खाद्य विभाग द्वारा आगामी 30 जून 2024 तक राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गए हैं। नवीनीकरण के लिए शेष राशन कार्डधारियों की दुकानवार सूची सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्डधारी अपनी राशनकार्ड का नवीनीकरण स्वयं मोबाईल एप के माध्यम से कर सकते हैं अथवा उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर करवा सकते हैं।
खाद्य अधिकारी द्वारा आग्रह किया गया है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिनके द्वारा अभी तक अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अथवा स्वयं मोबाईल एप के माध्यम से 30 जून 2024 तक अनिवार्य रूप से राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करवाएं।
छत्तीसगढ़ लोक आयोग दफ्तर में लगी आग... कर्मचारियों को आनन-फानन में निकाला गया बाहर
रायपुर। भीषण गरमी में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। दो दिन पहले समग्र शिक्षा कार्यालय में भीषण आग लगी थी, अब छतीसगढ़ लोक आयोग में आग लगने की खबर है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची हुई है, आग बुझाने का काम जारी है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पायी है।
छत्तीसगढ़ लोक आयोग का कार्यालय नगर निगम के पास है। आग को देखते हुए दफ्तर को खाली कराया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना कुछ देर पहले की बतायी जा रही है। हालांकि आग में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक अभी कार्यालय में धुआ भरा हुआ है, इसलिए अभी नुकसान की जानकारी नहीं मिल पायी है। आग बुझाने के बाद ही स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।