देश-विदेश
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में नवनिर्मित जिम्नेजियम का किया उद्घाटन
मासूम की प्रतिभा के मुरीद हुए प्रधानमंत्री मोदी... अपने ट्विटर के जरिए शेयर किया वीडियो... 12 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज
वीडियो को मूल रूप से ट्विटर यूजर @anantkkumar ने शेयर किया। इसे अब तक 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला बैकग्राउंड में कन्नड सॉन्ग Pallavagala Pallaviyali गा रही है। इसकी धुन पर बच्ची पियानो बजा रही है।
गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मिलाया हाथ... लोकसभा चुनाव 2024 में... भाजपा को 'हीरो से जीरो' बनाने का रखा लक्ष्य
बीते दिनों सीएम नीतीश ने कहा था कि 2024 के चुनाव को देखते हुए वो पूरे देश का दौरा करेंगे। इसमें विपक्षी एकजुटता पर जोर दिया जाएगा। इसे लेकर सभी लोगों के साथ दिल्ली में बात भी हो चुकी है। कांग्रेस और अन्य दल सहमत भी हैं। नीतीश ने कहा था, 'सात महीने से बात रुकी पड़ी थी, लेकिन जब दिल्ली बुलाकर बात की गई तो सबसे सभी बातें हुईं।' बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बैठे लोगों को काम से नहीं बल्कि प्रचार से मतलब है। इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा है।
माफिया अतीत हो गए... अब 'No कर्फ्यू, No दंगा, प्रदेश में सब चंगा... बोले सीएम, अब महोत्सव की तैयारी होती है
उन्होंने कहा, अब यूपी में यूपी कर्फ्यू नहीं, कांवड़ यात्रा की तैयारी होती है। अब उपद्रव नहीं उत्सव हमारी पहचान है। अब माफिया नहीं, महोत्सव हमारी पहचान है।
पीएम मोदी ने पंचायती राज दिवस पर... तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी... दशकभर पहले ममता बेनर्जी ने की थी घोषणा
प्रधानमंत्री @narendramodi ने तीन नई रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया #SamaveshiVikaas pic.twitter.com/RpFy5wmPI3
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) April 24, 2023
लोग इस नवनिर्मित लाइन पर यात्री गाड़ियों का बेसब्री से इंतजार कर थे। लोगों का यह इंतजार प्रधानमंत्री के रीवा में छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला ब्रॉडगेज परियोजना के लोकार्पण और इस मार्ग पर चलने वाली तीन नई यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही पूरा हुआ।
कूनो नेशनल पार्क में अब उदय की मौत... दो महीनों में दूसरे चीते ने तोड़ा दम... मौत की वजह का नहीं चला पता
करीब एक महीने पहले मादा चीता साशा की मौत हो गई थी। उसे किडनी की बीमारी थी। बाद में बताया गया कि उसे ये समस्या पहले से थी। चीता मेटापॉपुलेशन के मैनेजर विन्सेंट वॉन डर मर्व का कहना है कि चीते खुले में रहना पसंद करते हैं। उन्हें लंबे समय तक बाड़े में रखने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
सीएम ने किया देश के पहले 'महंगाई राहत शिविर' का शुभारंभ... 500 में मिलेगा गैस सिलेंडर
बहरहाल अशोक गहलोत सरकार की इस 'महंगाई राहत शिविर' से प्रदेश के कितने परिवारों को राहत मिल पाएगी और उसका परिणाम सरकार की सत्ता में वापसी का रास्ता खोल पाएगी या नहीं, यह तो चुनाव परिणाम से ही स्पष्ट हो पाएगा।