देश-विदेश
शिक्षक ने हाथों में ली कैंची... प्रार्थनासभा में 30 बच्चों को दी ऐसी सजा... भड़के पालकों ने प्रबंधन को लिया आड़े हाथ
ऋषिकेश में आयोजित द्वितीय जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक का समापन
भूमि संसाधन विभाग के सचिव अजय तिर्की ने विश्व बैंक टीम के साथ रिवॉर्ड कार्यक्रम की समीक्षा की
बकतरा में चल रहे श्री सीताराम महायज्ञ में शामिल हुए सीएम, कहा- मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति
युवा ज्ञान की नई रोशनी के साथ समाज के विकास के संवाहक बनें: राज्यपाल
लघु व्यवसायों से जुड़े लोगों की पंचायत में होगा कल्याण योजनाओं पर मंथन, स्ट्रीट वेंडर्स से होंगे रू-ब-रू होंगे सीएम
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लघु व्यवसाय करने वाले लोगों (स्ट्रीट वेंडर्स) के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। इनका लाभ पात्र लोगों को सही ढंग से मिले, इसके लिए अभियान संचालित किया जाये। नगरीय विकास एवं आवास विभाग और स्थानीय प्रशासन हाथ ठेले और फेरी लगा कर छोटा-मोटा कारोबार करने वाले लोगों को लाभान्वित करने का कार्य करें। नगरीय क्षेत्र में व्यवसाय के लिए पर्याप्त स्थान की सुविधा देते हुए यह ध्यान रखें कि व्यवस्था बिगाड़े बिना इन व्यवसाइयों की रोजी-रोटी चलती रहे।
मुख्यमंत्री चौहान समत्व भवन में 29 मई को भोपाल में होने वाली नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला चालकों, फेरी वालों, रेहड़ी वालों की होने वाली पंचायत की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। आयुक्त नगरीय प्रशासन भरत यादव, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह, नगर निगम आय़ुक्त वीएस चौधरी कोलसानी और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लघु व्यवसाय करने वाले लोगों के परिवारों को लाड़ली बहना योजना, आय़ुष्मान कार्ड और शिक्षण संबंधी सुविधाएँ प्राप्त होती रहे, इसके लिए समय-समय पर समीक्षा की जाए। पीएम स्वनिधि योजना में लाभान्वित होने वाले हितग्राही को डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर प्रावधानों का लाभ मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए।
मध्यप्रदेश पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में प्रथम रहा है। यह स्थिति आगे भी बनी रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतर तरीके से विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए पंचायत में आवश्यक मंथन होगा। प्राप्त सुझावों और पूर्व में संचालित कार्यक्रमों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए नवीन सुविधाएँ देने पर भी विचार किया जाएगा।
देश में 14 मई 2020 को केन्द्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना घोषित की गई, जिसका क्रियान्वयन 1 जून 2020 से प्रारंभ हुआ। कोरोना काल में कारोबार की दिक्कतें झेलने वाले शहरी पथ विक्रेताओं के रोजगार और उनकी आजीविका को सुनिश्चित करना योजना का प्रमुख उद्देश्य था। योजना में एक वर्ष के लिए 10 हजार रूपये की ब्याज मुक्त कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में उपलब्ध करवाई जाती है। समय से भुगतान करने पर दोबारा 20 हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिसका भुगतान समय पर करने पर 50 हजार रूपये की कार्यशील पूँजी ऋण और ब्याज अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला... किसी स्टोर पर नहीं पूछा जाएगा मोबाइल नंबर... निजता के हनन का मामला
यूनानी चिकित्सा प्रणाली को विकसित करने आयुष मंत्रालय और अल्पसंख्यक मंत्रालय ने मिलाया हाथ
Carbon dioxide की सघनता से बढ़ रहे हारमोन, चयापयन और बिगड़ रहा भावनात्मक संतुलन
भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने टीबी भार का आकलन करने के लिए अपना स्वयं का तंत्र विकसित किया
100 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर रंगदारी का आरोप... पुलिस ने दर्ज की FIR... क्या है मामला, पढ़िए
वहीं, एसीपी कल्याणपुर का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अगर बुजुर्ग महिला का नाम भी रिपोर्ट में है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित, जानिए कब तक करें आवेदन
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में अब 5जी की सुविधा, गंगोत्री में 2,00,000वीं 5जी साइट का शुभारंभ
कोल समाज के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्रतीक कोलगढ़ी का होगा जीर्णोद्धार - मुख्यमंत्री श्री चौहान
अच्छी खबरः लोन नहीं चुकाया, तो भी जब्त नहीं होगी गाड़ी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
भारतीय मौसम विज्ञान का दावा... देश में आज से हीटवेव समाप्त... कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट
भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर आई है। अब लोगों को शरीर को जला देने वाली लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूरे भारत में आज से हीटवेव (Heatwave) खत्म हो गया है और चिलचिलाती धूप से भी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी (RK Jenamani) ने इसकी जानकारी दी है। भयंकर गर्मी के बीच उन्होंने कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है।
मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि मंगलवार हीटवेव का आखिरी दिन था। पूरे भारत में बुधवार से हीटवेव खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार से तापमान में कमी रहेगी और बादल छाए रहेंगे। हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ये ओलावृष्टि, तूफान और बारिश को लेकर है। आरके जेनामनी ने बताया कि बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए है।
कल हीटवेव का आखिरी दिन था। पूरे भारत में आज से हीटवेव ख़त्म हो गया है। आज तापमान में कमी रहेगी और बादल छाए रहेंगे। हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ये ओलावृष्टि, तूफान और बारिश को लेकर है, यह राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में है। पहाड़ी इलाकों में अगले 2-3… pic.twitter.com/apBRCRvxvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2023
पहाड़ों पर भारी बारिश की संभावना
उन्होंने ये भी बताया कि पहाड़ी इलाकों में अगले 2-3 दिन भारी बारिश की संभावना है। पूर्व भारत में भी तूफान के आसार हैं, काले बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश की तरफ 42-43 डिग्री तापमान रहने के आसार हैं।
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मोहाली, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर समेत अन्य जगहों पर बारिश हुई है। पिछले कई दिनों से यहां तापमान सामान्य से अधिक था। बारिश होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगे भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है।
राजस्थान में शुरु हो गई बारिश
मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। जिसका असर भी नजर आने लगा है। वहीं 25 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में, जबकि 26-27 मई को केवल उत्तरी भागों में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 28-29 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कोटा में महिला कारोबारी की हत्या... रिश्तेदार ने घर घुसकर तलवार से किया हमला... मौत से पहले महिला ने किया था संघर्ष
महिला भावना के एक बेटा और बेटी है। पति राकेश गौतम के दिव्यांग होने के बाद से महिला मेडिकल स्टोर चलाती थी। आरोपी के रिश्तेदार होने को वजह से वारदात के मृतका के परिजन घटना के बारें में जानकारी देने से बच रहे है। आरोपी नरेंद्र भी शादीशुदा बताया। उसके दो बच्चे हैं। डीएसपी अमर सिंह ने बताया- रिश्तेदार तलवार लेकर मकान में घुसा था। जिसे परिवार के सदस्यों में पकड़कर पुलिस को सौंपा है।