शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल
हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में होगी भर्ती... मैनेजर इंजीनियर और ऑफिसर बनने का मौका.. ऐसे करें आवेदन
डेस्क। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) द्वारा विभिन्न विभागों में मैनेजर इंजीनियर और ऑफिसर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन (सं.ई/2/2024) के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट्स एण्ड मैटेरियल केमिकल (ओएण्डयू) केमिकल (अमोनिया) केमिकल (यूरिया) केमिकल (प्रॉसेस सपोर्ट) फाइनेंस और मार्केटिंग विभागों मैनेजर की भर्ती (HURL Recruitment 2024) की जानी है।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (CIL, NTPC, IOCL, FCIL और HFCL) के संयुक्त उपक्रम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) द्वारा विभिन्न विभागों में मैनेजर, इंजीनियर और ऑफिसर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कंपनी द्वारा 16 अप्रैल को जारी विज्ञापन (सं.ई/2/2024) के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट्स एण्ड मैटेरियल, केमिकल (ओएण्डयू), केमिकल (अमोनिया), केमिकल (यूरिया), केमिकल (प्रॉसेस सपोर्ट), फाइनेंस और मार्केटिंग विभागों मैनेजर की भर्ती (HURL Recruitment 2024) की जानी है।
इसी प्रकार HURL के भर्ती विज्ञापन के मुताबिक केमिकल (अमोनिया), केमिकल (यूरिया), केमिकल (ओएण्डयू) और इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अतिरिक्त सेफ्टी, मार्केटिंग, कॉन्ट्रैक्ट्स एण्ड मैटेरियल और फाइनेंस में ऑफिसर के पदों पर भी भर्ती (HURL Recruitment 2024) की जानी है। अन्य विभागों में भर्ती किए जाने वाले पदों की जानकारी उम्मीदवार अधिसूचना में देखें। उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, hurl.net.in पर एक्टिव लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।
HURL द्वारा निकाली गई मैनेजर, ऑफिसर, इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती (HURL Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, hurl.net.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, दिए गए अन्य लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।
WhatsApp यूजर कर रहे हैं ये मिस्टेक तो हो जाएं सावधान... वॉट्सएप हो सकता है ब्लॉक
डेस्क। वाट्सएप का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। भारत में इस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वालों की संख्या सबसे अधिक हैं। वॉट्सएप यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अक्सर फीचर्स भी पेश करता है। हालांकि अगर कोई यूजर्स सिक्योरिटी फीचर्स का पालन नहीं करता है तो वॉट्पएप अकाउंट बैन हो सकता है। यहां बताने वाले हैं कि वे कौन सी गलतियां हैं, जो हमेशा के लिए आपका अकाउंट बैन करवा सकती हैं।
वॉट्सएप पर अगर आप भी बिना सोचे समझे मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करने से आपका अकाउंट बैन हो सकता है। अगर आप फेक और स्पैम मैसेज फॉरवर्ड करते हैं तो इस पर वॉट्सएप कड़ी निगरानी रखता है और कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर ब्लॉक भी कर सकता है।
अगर आप वॉट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लघंन करते हैं तो इस स्थिति में आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है। पॉलिसी तोड़ने के कारण मेटा ऐसे अकाउंट्स पर अक्सर एक्शन लेता भी रहता है। वहीं ऑटोमेटेड मैसेज भी प्लेटफॉर्म की कड़ी नजर रहती है।
प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वॉट्सएप यूजर्स को किसी भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिये कन्यूनिकशन करने की अनुमति नहीं देता है और ऐसे में अगर किसी यूजर के द्वारा ऐसा किया जाता है तो वॉट्सऐप अकाउंट पर बैन लग सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी दूसरी की डिटेल से वॉट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में भी अकाउंट पर बैन लगाया जा सकता है।
जाने शानदार किचिन टिप्स
डेस्क | अगर आप दालों को कीड़ा लगने से बचाना है तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है | दाल को एक प्लेट में लें और थोड़ा सा सरसों का तेल हाथ में लेकर सारी दाल पर लगा दीजिये | इस तेल से लगाई गई दाल को स्टोर कर के रख लीजिये | ये महीनों तक खराब नहीं होगी. आप तेल की कोटिंग कर के काला चना लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं |
आलू, सेब आदि फल-सब्जी जिसे हम फ्रिज में न रखा बाहर रखते हैं उनके अक्सर खराब होने की उम्मीद रहती हैं | उन्हें स्टोर करते वक्त उनके आसपास अखबार के टुकड़े रख दीजिए | फिर देखिये न तो आपके सेब खराब होंगे और न आलू |
जब भी घर में मेहमान आते हैं, हम उनके सामने बिस्किन नमकीन कहने को रखते हैं | नमकीन तो पैकेट में रहती है, लेकिन अगर एक बार बिस्किट का पैकेट खुल गया तो उसे वापस नहीं रखा जाता और अक्सर बिस्किट में नमी आने के कारन खराब हो जाती है | ऐसे में इसे बचाने के लिए बिस्किट को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें | लेकिन स्टोर करने से पहले इस डिब्बे में थोड़े चावल के दाने डाल दें तो ये बिस्किट में नमी नहीं आने देगा.
फ्रिज में रखी सब्जियां को अक्सर हमने मुरझाई सी होते हुए देखा है | वो खिली और ताजा नहीं रहती है | ऐसे में अगर आपको सलाद काटना हो तो वो देखने में बिलकुल अच्छा नहीं लगता | आप को करना ये है की बस एक कटोरे में बर्फ और थोड़ा पानी डालकर इन सब्जियों को रख दें | आपकी सब्जियां फिर से ताजा जैसी दिखने लगेंगी |
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े इस राशि के जातकों को मिलेगी अच्छी खबर... पढ़िए आज का राशिफल
(मेष राशि) आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।
(वृष राशि) कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा।
(मिथुन राशि) अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।
(कर्क राशि) हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी।
(सिंह राशि) स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें।
(कन्या राशि) अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है।
(तुला राशि) लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है।
(वृश्चिक राशि) आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस ख़ज़ाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के क़रीब रखा जाता है। रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं।
(धनु राशि) शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है।
(मकर राशि) अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें।
(कुम्भ राशि)आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता।
(मीन राशि) जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ, जो ज़िंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और दिक़्क़तों से दिल छोटा न करें। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा।
साभार- एस्ट्रोसेज
एयरपोर्ट अथॉरिटी करने जा रही है विभिन्न पदों पर भर्ती.... आप भी करें आवेदन
Job Alert: एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया के द्वारा विभिन्न प्रकार के पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके माध्यम से 400 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसलिए देरी न करें ना करें तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें।
एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया जूनियर आफिसर कस्टमर सर्विस के तीन पद, कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव के तीन पद, जूनियर कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव के चार पद, रैप सर्विस एक्जीक्यूटिव के पांच पद, यूटिलिटी एजेंट कम रैप ड्राइवर के तीन पद, हैंडी मैन के 11 और हैंडविमेन के 10 पद सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रही है।
एजुकेशन योग्यता की बात करें तो यहां पर पोस्टों के अनुसार योग्यता का मापदंड भी अलग-अलग होगा। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा फिर आवेदन पत्र में जो भी जानकारी है उसका विवरण देंगे और आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच कर देंगे। फिर आपने जो आवेदन पत्र भरा है उसे आप अपने साथ लेकर निर्धारित इंटरव्यू की जगह पर जाएंगे जिसके आधार पर ही आपका इंटरव्यू यहां पर होगा। योग्य और पात्र उम्मीदवारों का यहां पर सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से होगा इंटरव्यू गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित किया जाएगा।
Venue :- Ground Floor, Next to Civil Dept. OTB (Old Terminal Building), Civil Airport, Harni, Vadodara –Gujarat – 390022.
Venue :- Office of the HRD Department, AI Unity Complex, Pallavaram Cantonment, Chennai – 600 043 Land Mark : Near Taj Catering.
व्यापमं को इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए मिले सवा पांच लाख आवेदन... सबसे ज्यादा बीएड और डीएलएड के
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अलग-अलग 11 प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री पालीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी), प्री फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी), प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी), प्री-बीएड, प्री-डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीए.बीएड व बीएससी बीएड और एमसीए के प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं।
इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए लगभग सवा पांच लाख आवेदन मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीएड और डीएलएड के लिए तीन लाख 71 हजार आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा आवेदन इन्हीं दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मिले हैं। पिछले कुछ वर्षों से लगातार बीएड और डीएलएड की डिमांड बढ़ी है। इस वजह से बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं।
प्रदेश में लगातार शिक्षकों की भर्ती हो रही है। राज्य में खुल रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हो रही है, साथ ही नियमित शिक्षकों की भी भर्ती हो रही है। पिछले दिनों ही सरकार ने 33 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की है।
इसके अलावा पीईटी के माध्यम से राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों के अलावा एग्रीकल्चर और डेयरी टेक्नोलाजी में भी प्रवेश दिए जाएंगे। इस तरह से करीब साढ़े 10 हजार सीटों के लिए इस बार 15 हजार आवेदन मिले हैं। इंजीनियरिंग के सरकारी कालेजों के अलावा निजी कालेजों में भी प्रवेश के लिए स्पर्धा अधिक होगी।
फार्मेसी में प्रवेश के लिए 22 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। प्रदेश में फार्मेसी की लगभग नौ हजार सीटें है। पिछले वर्ष भी लगभग इतने ही आवेदन मिले थे, इसके बावजूद बी. फार्मा और डी. फार्मा की सीटें खाली रह गई थीं। नए कालेज खुलने की वजह से इस वर्ष फार्मेसी की सीटें बढ़ेगी।
इस तरह एमसीए की पांचों सीटों के लिए पांच हजार आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष भी लगभग दो हजार आवेदन आए थे, फिर भी एमसीए की सीटें खाली रह गई थी। पालीटेक्निक के लिए भी 20 हजार आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष 7,615 सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई थी, फिर भी लगभग 60 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं।
व्यापमं की प्रवेश परीक्षाएं 13 जून शुरू होकर सात जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में व्यापमं की तरफ से पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पहले ये परीक्षाएं मई से शुरू हो रही थीं, लेकिन आचार संहिता के कारण प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्रवेश परीक्षाओं के बीच में ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी 23 जून को दो पालियों में होगी।
अभी तक बीएड करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रहती थी। सबसे ज्यादा आवेदन बीएड में ही आते थे, इस वर्ष भी आए हैं, लेकिन प्राइमरी शिक्षक भर्ती से बीएड डिग्री अमान्य होने के बाद डीएलएड की डिमांड बढ़ गई है। पिछले वर्ष भी डीएलएड की सभी सीटों पर प्रवेश हुए थे। इस वर्ष भी सभी सीटें भर जाएंगी। प्रदेश में बीएड की 14,400 और डीएलएड की 6,500 सीटें हैं।
हनुमान जयंती के दिन क्या क्या ना करें
डेस्क | हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में हनुमान जी का जन्म उत्सव का बहुत महत्व है। इस दिन पवनसुत हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि आती है।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन हनुमान जी का ध्यान करना चाहिए। वामकुक्षी लेने से बचें।
इस दिन शाकाहारी भोजन करना चाहिए। व्यसन न करें। ऐसा करने से हनुमान जी की पूजा पूर्ण नहीं होती है।
हनुमान जी की खंडित मूर्ति या चित्र की पूजा न करें। इस दिन उस मूर्ति को बहते जल में विसर्जित करके नई मूर्ति स्थापित कर उसकी पूजा की जा सकती है।
हनुमान जी की पूजा करते समय सफेद या काले कपड़े न पहनें। इसकी जगह लाल, केसरिया या पीले रंग के कपड़े पहनें।
अगर आपके परिवार में किसी की मृत्यु हो गई है और सूतक लगा हुआ है तो हनुमान जयंती पर व्रत या पूजा न करें। इसके बजाय घर पर रहकर मारुति स्तोत्र या हनुमान चालीसा का मानसिक पाठ करें।
हनुमान जी की पद सेवा न करें। क्योंकि वह खुद को राम का सेवक मानते हैं। अगर आप पद्यपूजा करना चाहते हैं तो आप भगवान राम की पादुकाएं की कर सकते हैं और हनुमान जी की पूजा कर उन्हें चने की दाल, गुड़, बूंदी की कलछी, इमरती आदि चढ़ा सकते हैं।
हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं इसलिए यदि संभव हो तो महिलाएं हनुमान जी को दूर से ही प्रणाम करें, मूर्तियों को छूने से बचें |
अगर इन छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए जिसका फल आपको अवश्य ही मिलेगा।
किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे इस राशि के जातक... पढ़िए आज का राशिफल
(मेष राशि) आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं।
(वृष राशि) नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है।
(मिथुन राशि) आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं।
(कर्क राशि) चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है।
(सिंह राशि) शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है।
(कन्या राशि) धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपकी सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और भली-भांति विश्लेषण करने की ख़ासियत को लोग सराहेंगे।
(तुला राशि) ठूँस-ठूँस कर खाने और ज़्यादा कैलोरी की चीज़ें खाने से बचिए। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।
(वृश्चिक राशि) आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं।
(धनु राशि) व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी।
(मकर राशि) नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा।
(कुम्भ राशि) आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा।
(मीन राशि) आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं।
साभार- एस्ट्रोसेज
अपने बच्चे को पिलाइये हेल्दी जूस....टेस्ट के साथ पोषण भी
डेस्क | बच्चों के सही विकास और पोषण के लिए पालक स्वास्थवर्धक जूस पर भरेसा करते हैं। यही वजह है कि आजकल बाजार में मैजिकल स्वास्थवर्धक जूस की मांग काफी बढ़ गई है। हालांकि, अभी कुछ सालों में इन स्वास्थवर्धक जूस से सेहत को मिलने वाले फायदों को लेकर चिंता जताई गई है क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है।।
इसे बनाने के लिए आपको बादाम, केसर, दूध और शहद चाहिए । सबसे पहले बादाम को रातभर भिगोने के लिए रख दें पानी या दूध में। सुबह इसका छिलका उतार कर इसे एक कप दूध में चिकना होने तक ब्लेंड करें। अब इसमें फ्लेवर के लिए दूध में एक चुटकी केसर डालें और फिर मीठे के लिए इसमें शहद डाल दें। बच्चे को ठंडा केसर बादाम पीने के लिए दें।

गर्मियों में आम की लस्सी तो बच्चों की फेवरेट होती है। इसके लिए आप पके हुए आम, दूध और चीनी लें। अगर आप बच्चे को चीनी नहीं देना चाहते हैं, तो इसकी जगह मिठास के लिए शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले आम को छीलकर उन्हें काट लें और फिर उसे दूध के साथ ब्लेंड करें। अब इसमें चीनी या शहद मिलाएं जितना आप को मीठा चाहिए। इससे बच्चे को विटामिन और फाइबर मिलेंगे।
नारियल पानी, पके हुए केले, अन्नानास के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों से इस स्मूदी को तैयार करना है। आप नारियल के पानी में केले और अन्नानास को डालकर ब्लेंड कर लें। अब इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डालें दे। इस हाइड्रेटिंग स्मूदी में इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन होते हैं।
इस जूस को बनाने के लिए आपको जामुन, चीनी और सिर्फ पानी की ही जरूरत होगी। आप ताजे जामुनों को धोकर उनके बीज निकाल कर रख लें। इसमें टेस्ट के लिए चीनी डालें और मिक्स करें।जामुन के जूस में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होते हैं और यह जूस बच्चे की याददास्त को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इस स्वास्थवर्धक जूस को बनाने के लिए आपको तरबूज, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, काला नमक स्वादानुसार, चीनी और बर्फ की जरूरत पड़ेगी। तरबूज के टुकड़ों को पुदीने की पत्तियों और नींबू के रस के साथ मिक्स करें ले। इसे छानकर इसका गूदा निकाल लें और इसमें एक चुटकी काला नमक और चीनी डालें। इसे बर्फ के साथ ठंडा कर सर्व करें।
भारतीय पालक अपने बच्चों की परवरिश के मामले में बहुत आगे
डेस्क | बच्चों की परवरिश के मामले में भारतीय पालक काफी आगे हैं और भारतीय पिता का तो इसमें कोई जवाब ही नहीं है। बच्चों को भारतीय पिता से क्या कुछ सीखने को मिलता है। बहुत साडी बाते भारतीय पिता से ही सीख सकते हैं बच्चे, विदेशियों में नहीं होती ये खूबियां |
बच्चों की लालन पालन में मां-बाप को बहुत सावधानी रखनी होती है। उनकी छोटी-सी गलती भी बच्चे या उनके रिश्ते पर भारी पड़ सकता है। हर बार बच्चों की लालन पालन की जब बात होती है, तो मां का ही नाम आता है जबकि इसमें पिता का भी योगदान भी होता है।
जो बच्चों को केवल अपने पिता से ही सीखने को मिलती हैं। भारतीय पिता अपने बच्चों को कुछ खास चीजें और संस्कार दे सकते हैं जो उन्हें कहीं और से नहीं मिल सकती हैं।
पिता को देखकर ही बच्चे सम्मान करने की परिभाषा को समझना शुरू करते हैं। आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं उनके विचरो को कितना आत्मसात करते है और उनके साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं, आपका बच्चा आपको यह सब करते हुए देख रहा होता है। आप एक पति के रूप में अपनी पत्नी के साथ कैसे रहतेहैं, यह देखकर बच्चा महिलाओं के प्रति व्यवहार करना और उनका सम्मान करना सीखता है।
परिवार का मतलब है एक प्रकार से टीम में रहना। जब कोई मुसीबत आती है, तो पूरा परिवार एक साथ उसका सामना करता है और जब खुशियां आती हैं, तो मिलकर उसे सभी बाटते हैं। अपने पिता को अपने परिवार को सपोर्ट करते हुए देखकर बच्चे निस्वार्थ भाव और आपसी सहयोग करना सीखते हैं।
भारत में घर एवं परिवार की जिम्मेदारी पिता पर होती है। वहीं घर के हर छोटे-बड़े फैसले लेते हैं और अपने बच्चों एवं परिवार की जरूरतों को पूरा एक पिता ही कर सकता है | उनकी छत्रछाया में बच्चे सुरक्षित और महफूज महसूस करते हैं। इससे बच्चों भी सीखने को मिलता है कि उन्हें आगे चलकर कैसे अपनी परिवार को सेफ रखना है |
बच्चों के लिए उनके पालक और खासतौर पर पिता किसी रोल मॉडल या सुपर हीरो से कम नहीं होते हैं। उन्हें देखकर ही बच्चे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के साथ-साथ काफी कुछ सीखते हैं। आपने भी अपने पिता से अपने गुस्से को कंट्रोल करना, आत्मनिर्भर बनना और अपने परिवार को सपोर्ट करना सीखा होगा।
तुला राशि के जातक सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को करें प्रोत्साहित... पढ़िए आज का राशिफल
(मेष राशि) गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी।
(वृष राशि) आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है।
(मिथुन राशि) आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी।
(कर्क राशि) अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे।
(सिंह राशि) आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ।
(कन्या राशि) आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे।
(तुला राशि) प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है।
(वृश्चिक राशि) किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है।
(धनु राशि) हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ़ यह आपके लिए कुछ ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज़ भी कर सकता है।
(मकर राशि) कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा।
(कुम्भ राशि) कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे।
(मीन राशि) धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए।
साभार - एस्ट्रोसेज
खजूर से बने गुड़ को खाने के मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे
डेस्क | गन्ने से बने गुड़ को खाने से सेहत के लिए काफी उपयोगी माना जाता है, क्योंकि सफेद चीनी को केमिकल प्रोसेस के जरिए बनाया जाता है | इसको बनाने मेंसल्फर डाई आक्साइड, फोस्फोरिक एसिड आदि का आदि का इस्तेमाल किया जाता है |
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको हमेशा खजूर के गुड़ को ही खाना चाहिए, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर डाइजेशन को और बेहतर बनाते हैं, जिससे कब्ज, पेट में गैस जैसी बहुत सी परेशानी दूर हो सकती है |
दिनभर का काम करते-करते आपको अगर हमेशा थकावट का सामना करना पड़ता होगा, ऐसे में आप खजूर से बने गुड़ को खा सकते हैं, ऐसा करने से शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे |

डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठी चीजें किसी जहर से कम नहीं होती, फिर भी वो खजूर से बने गुड़ का सेवन कर सकते हैं, इस बात का ख्याल रखें इसकी मात्रा ज्यादा ना ले | खजूर में फाइबर काफी ज्यादा पाया जाता है जिसे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है.
जब भी मौसम बदलता है तो संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और मौसमी बीमारिया जैसी परेशानियां आने लगती हैं, ऐसे में खजूर के गुड़ का काढ़ा बनाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है | खजूर प्रभाव गर्म होती है इसलिए सर्दी के खिलाफ इसे उपयोग किया जा सकता है |
Heatwaves के असर में भारत के 11 राज्य....अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री से बीच दर्ज
डेस्क | गर्मी के मौसम में आधे से ज्यादा देश में लू चल रही है | प्रचंड गर्मी की मार से लोग बेहाल हैं | मौसम विभाग (IMD) की माने तो भारत के 11 राज्य भीषण लू (Heatwaves) की चपेट में आये हैं | बीते दिन को देश के दर्जनों शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री से बीच दर्ज किया गया है | रेड जोन की बात करें तो महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान रिकॉर्ड हुआ | महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बहुत से शहरों का तामपान बीते कुछ समय से 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है |
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर पूरब में ओडिशा और बंगाल वहीं, दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों के बीच लू चलने का लगाया गया है | अभी इस लू के कहर से राहत मिलने की संभावना दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है | उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली में बीते कुछ दिनों से राहत बनी हुई है, लेकिन दो दिन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में पारा 40 डिग्री के पार चला जाएगा ऐसा अनुमान है |
लू चल रही है या नहीं ? ये जानने के लिए दुनियाभर के देशों में अलग-अलग मानक बने हुए हैं | कुछ देशों में तापमान और नमी की स्टडी के बाद निकाले गए हीट इंडेक्स के हिसाब से लू चलने की घोषणा की जाती है | भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुशार, देश में लू को मापने के दो पैमाने हैं | पहला अगर मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया तो मान लिया जाता है लू चल रही है | दूसरा पहाड़ी राज्यों में 30 या उससे ऊपर पारा पहुंचने पर लू चल रही है मन लिया जाता है |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मार्च महीने से ही लू चलने की एडवायजरी जारी कर रहा है | राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर अलर्ट जारी कर रही हैं | ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत इस मौसम में | ऐसे में जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक घर या ऑफिस के बाहर न निकलें |
हड्डियों को लोहे जैसा बनाये....कम उम्र में नहीं सतायेगा जोड़ों का दर्द
डेस्क | हर कोई चाहता है कि उसे जिंदगी में कभी किसी दूसरे के ऊपर निर्भरन होना पड़े, लेकिन ये है कि कम उम्र में ही जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और तरह-तरह के उपाय करके थक चुके हैं तो यह बताये उपाय कर सकते है |
हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देनी चाहिए। इसके लिए आप ड्राई फ्रूट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और सोया उत्पादों आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे मौसमी फल भी आपको खाने चाहिए।
अगर आप नॉन वेज खाते हैं, तो मछली और अंडे का दिल खोलकर सेवन करना चहिये। यह विटामिन डी का अच्छा सोर्स भी माना जाता है। साथ ही, दूध, साबुत अनाज और मशरूम भी विटामिन डी के अच्छे सोर्स में से है, जिनका सेवन करने से शरीर में विटामिन डी का फायदा मिलता है।
हड्डियों को मजबूती देने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलना भी जरूरी होता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप दूध, दही, सोयाबिन, चने, पालक, ब्रोकली, राजमा आदि का उचितमात्रा में सेवन कर सकते हैं। रोज मरहा में भी हड्डियों पर काफी असर डालता है। अगर आप ज्यादा चलते फिरते नहीं हैं या अधिकतर समय सोने में बिताते हैं, तो इससे भी शरीर का पोस्चर बदलने लगता है और कम उम्र में ही जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि खानपान के साथ-साथ आप फिजिकल एक्टिविटी पर भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें।
गर्मी में घटाये वजन....रोज सुबह पी लें ये पानी, दिनभर पेट भी रहेगा ठंडा
डेस्क | वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के बहुत से उपाय करते हैं। एक बार मोटापा शरीर पर चढ़ जाए तो कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। एक्सरसाइज, डाइट और कई नुस्खे अपनाने के बाद वजन कम ही नहीं होता है। गर्मी में मोटापा घटाने के लिए आपने खान पान में सौंफ वाला पानी शामिल कर सकते हैं। सौंफ मोटापा कम करने में आपकी मदत कर सकता है साथ ही पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है। सौंफ का पानी लिवर को डिटॉक्स करता है जिससे शरीर में फैट कम जमा होता है। न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह से जानते हैं सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं ?
सौंफ का पानी लिवर को डिटॉक्सिफाई और क्लीन करता है। जिससे शरीर में ज्यादा फैट जमा नहीं हो पाता है।
अगर किसी को कब्ज की समस्या बनी रहती है या फिर किसी को गैस बहुत ज्यादा होती है तो ऐसे लोगों को सुबह सौंफ वाला पानी पीने से फायदा होता है |
सौंफ का पानी पीने से बी पी भी ठीक रहता है और बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है ।
सौंफ में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है ।
सौंफ का पानी शरीर और दिमाग दोनों को शांत करने का काम करता है। जिन लोगों को ऑफिस या काम में स्ट्रेस रहता है उन्हें दिनभर सौंफ का पानी पीने से आराम मिलेगा।
बच्चों को फीड कराने वाली मां को भी सौंफ का पानी फायदा करता है इससे दूध ज्यादा बनता है ।
सौंफ का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच सौंफ के बीज डाल दें। रातभर इस पानी को ऐसे ही रहने दें और सुबह इसे हल्का गुनगुना या फिर ऐसे ही छानकर पी लें। गर्मी में आप इस पानी को ऐसे भीपी सकते हैं। आप चाहें तो सौंफ को फेंक दें या फिर इसे चबाकर खा लें।
आइये जाने, भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं ?
डेस्क | महावीर जयंती 21 अप्रैल 2024 को है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। हर वर्ष इसी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर ने अपने जीवनकाल में कई ऐसी शिक्षाएं दी हैं जो आज भी प्रासंगिक हैं। इनकी प्रमुख शिक्षाओं और सिद्धांतों के बारे में आज हम जानेंगे।
अप्पाणमेव जुज्झाहि, किं ते जुज्झेण बज्जझयो। अप्पाणमेव अप्पाणं, जइत्ता, सुहमेह ए।।
अर्थ- भगवान महावीर ने कहा है कि, हमें अपनी आत्मा के साथ ही युद्ध करना चाहिए। बाहरी शत्रुओं के साथ लड़कर क्या होगा ? आत्मा द्वारा आत्मा को जीतने से ही सत्य सुख की प्राप्ति होती है।
अप्पा कत्ता विकत्ता य, दुक्खाण य सुहाणय। अप्पा मित्तममित्तं च, दुप्पट्ठिय सुपट्ठिओ।।
अर्थ- आत्मा खुद दुख और सुख को जन्म देती और नाश भी करती है। जो आत्मा सत्यमार्ग पर चलती है वो मित्र की तरह है और जो कुमार्ग पर चलती है वो शत्रु की तरह।
धम्मो शुद्धस्स चिट्टई।
अर्थ- धर्म शुद्धात्मा, शुद्ध मन में ही निवास करता है। इसलिए जो भी व्यक्ति धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है उसको सबसे पहले अपने मन में शुद्धता लानी चाहिए।
खणं जाणाहि पंडिए।
अर्थ- जो क्षण यानि हर पल के महत्व को जानता है, हर पल को लेकर जो जागरुक है वो जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर होता है। यानि इन शब्दों के जरिये महावीर जी हमें एकाग्रता के महत्व को समझा रहे हैं।
आज भी अगर कोई व्यक्ति भगवान महावीर की इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं तो वो सभी जगह सुख शांति पा सकता है।
जीवन का अर्थ हमें समझ में आ सकता है। महावीर जयंती के शुभ अवसर पर हर किसी को इन सिद्धांतों पर आगे बढ़ने के साथ इसे अपनाना भी चाहिए।
अगर आप भी गर्मी के दिनों में होते है एसी के बिल से परेशान तो यह खबर जरूर पढ़े...
डेस्क। गर्मियों के दिन शुरू हो गए है। ऐसे में घरों में एसी चलता है और बिजली खपत ज्यादा होती है। जिसके कारण हर महीने बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। अप्रैल के महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मई-जून के महीने में गर्मी और अधिक कहर बरपाएगी।
अक्सर देखा गया है कि गर्मी के दिनों में एसी चलने की वजह से बिजली का बिल अधिक आता है। बिजली बिल बढ़ने की टेंशन की वजह से कई लोग बहुत जरूरत होने पर या फिर सिर्फ रात में सोने के समय ही एसी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एसी की वजह से बढ़े हुए बिजली के बिल से बचना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है।
आपको बता दें कि कई बार गलत तरीके से एसी चलाने की वजह से भी बिजली का बिल बढ़ने लगता है। आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो एसी के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। कई बार लोग एसी को सबसे कम तापमान में चलाते हैं। लोगों को लगता है कि कम तापमान में सेट करने से कम बिजली बिल आएगा लेकिन ऐसा नहीं है। आप एसी में जितना टैम्प्रेचर कम रखेंगे बिल उतना अधिक आएगा। अगर आप एसी को एक आइडियल ट्रैम्प्रेचर में चलाते हैं तो बिजली की खपत कम होती है और साथ ही बिल भी कम आता है। बिजल बिल कम करने के लिए आपको एसी का ट्रैम्प्रेचर 22-24 डिग्री के आस पास ही सेट करना चाहिए।
किसी भी एसी का फिल्टर उसका अहम भाग होता है। यही वह पार्ट है जिससे हवा का वेंटिलेशन होता है। कई बार लोग छह छह महीने या फिर पूरे साल तक फिल्टर को साफ नहीं करते हैं। इस तरह की गलती भी एसी के बिल को काफी तेजी से बढ़ाती है। एसी के फिल्टर पर गंदगी जमा होने से ठीक से वेंटिलेशन नहीं होता और इससे कंप्रेसर पर अधिक प्रेशर पड़ता है जिससे बिल बढ़ने लगता है।