शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

Akshay Tritiya 2024 : इस दिन कई राजयोग का शुभ संयोग... इन राशियों की चमकेगी किस्मत

डेस्क। अक्षय तृतीया पर इस बार गजकेसरी, शुक्रआदित्य, कालानिधि और शश राजयोग एक साथ बन रहा है। इन राजयोग के प्रभाव से 5 राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी और धन संपत्ति आदि का लाभ मिलेगा। अक्षय तृतीया 10 मई शुक्रवार को है। इस दिन गुरु वृषभ राशि में रहेंगे और इस दिन चंद्रमा भी इसी राशि में गोचर करेंगे जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। शुक्र और बुध के मेष राशि में एक साथ विराजमान होने से कलानिधि योग और शनि स्वराशि में होंगे जिस से शश योग और चंद्रमा उच्च राशि में जिससे शशि योग बनेगा। वहीं, सूर्य और शुक्र के मेष राशि में गोचर से शुक्र आदित्य राजयोग भी रहने वाला है

वृषभ राशि के जातकों को गजकेसरी राजयोग से लाभ मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें अब आपको सफलता मिलेगा। साथ ही आप अपने मनपसंद की कोई लग्जरी आइटम भी अपने लिए खरीद सकते हैं।

कर्क राशि : इस दौरान आपकी आध्यात्म की तरफ रुचि अधिक रहेगी। आपको समाज में भी अलग लोकप्रियता और सम्मान मिलेगा। इस दौरान कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। व्यापारियों के कारोबार में उन्नति और सफलता मिलेगी। कारोबार के विस्तार के लिए भी समय काफी अच्छा है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपका कोई संपत्ति खरीदना का सपना पूरा हो सकता है। इन सभी योग के प्रभाव से आप अपने करियर में नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस अवधि में आपको अपना धन वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : आपको करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका समाज में खूब मान सम्मान बढ़ेगा। इतना ही नहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। आपको धन दौलत में वृद्धि के भी योग हैं। इस दौरान आपको परिवार वालों का भी पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा।

मकर राशि : आपका अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो वह इस दौरान दूर हो जाएगा। साथ ही आपके धनवान बनने के भी योग है। आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर जो परेशानी में चल रहे थे वह पहले से मजबूत हो जाएगी। साथ ही आपको करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिलेंगे।