सांसद गोमती साय पीएम मोदी से मिलीं, समाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा
2023-03-28 09:38 AM
466
रायपुर। रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाल्मिकी रामायण की प्रति भेंट की। गोमती साय ने संक्षिप्त मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री से रायगढ़ लोकसभा में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में किए जा रहे प्रयासों का जानकारी ली और हर एक योजना का लाभ जरूरतमंद को मिले इस पर जोर दिया।

चर्चा के दौरान सांसद गोमती साय ने रायगढ़ लोकसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले रायगढ़, जशपुर और नवीन जिला सांरगढ़ की भौगोलिक, राजनीतिक परिस्थितियों और क्षेत्र के विकास के लिए जरूरतों की जानकारी दी।
सांसद साय ने प्रधानमंत्री को अपने लोकसभा क्षेत्र में दौरों की जानकारी देते हुए सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजन, जनसंपर्क और जनता से मुलाकात की सचित्र जानकारी भी दी। सभी जानकारियों को उन्होंने पुस्तक के रुप में प्रधानमंत्री को दिया। वहीं क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया।