छत्तीसगढ़

देशभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश देने वाले पर्वतारोही दल का परिवहन विभाग ने किया बस्तर में स्वागत।

जगदलपुर।  देशभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश देने वाले विश्व पर्वतारोही टीम इन दिनों बस्तर जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत लोगों को जागरूक कर रहे है। जगदलपुर पहुंचने पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जी सी बंजारे ने पर्वतारोही टीम के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि टीम के सदस्य पूरे भारत में दुर्घटनाओं से बचाव के तहत जागरूकता अभियान किया है।
 
और अब आदिवासी बहुल बस्तर के आमजनों को सड़क दुर्घटना में बचाव के संबंध मे लोगों को जागरूक कर रहे है। लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती है।इनके प्रयास से लोग जागरक होकर नियमों का पालन करें, जिससे निश्चित तौर पर दुर्घटनाओं मे कमी होगी । पर्वतारोही जितेन्द्र प्रताप ने बताया पूरे भारत मे 600 जनपदो मे यह अभियान चलाया है।
 
आज छत्तीसगढ़ मे 33 जिलों में अभियान के तहत जगदलपुर जनपद मे अभियान किया गया, जिसमे लोगों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट पर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा जब भी कोई वाहन खरीदे तो साथ मे पांच पौधे का भी रोपण करे, जिससे पर्यावरण सुरक्षा में योगदान हो।