छत्तीसगढ़

PM मोदी की कांकेर में सभा से पहले नक्सलियों ने की 3 ग्रामीणों की हत्या, इलाके में दहशत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की सभा से पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने यहां 3 ग्रामीण कुल्ले कतलामी 35 वर्ष, मनोज कोवाची 22 वर्ष और डुग्गे कोवाची 27 वर्ष का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस की मुखबिरी के शक पर तीनों की जान ली गई है।

बता दें कि घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के बेठिया गांव का है. तीनों ग्रामीणों का अपहरण रात में किया गया था। इसके बाद उन्हें जंगल में ले गए, फिर जन अदालत लगाकर उन पर आरोप तय किया गया और तीनों का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई।

सुबह गांव से लगे जंगल में उनकी लाश पड़ी थी. इससे गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया और उन्हें पीएम के लिए भेजा गया. इन सबके बाद भी घटना की अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।