छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एपः टायर बेचने वाले ने किया 6 हजार करोड़ का हेरफर... दुबई से पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी रवि उप्पल को पुलिस ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। रवि भिलाई के दक्षिण गंगोत्री सुपेला में टायर की दुकान चलाता था। इसके अलावा जगह-जगह नलकूप खनन का कार्य भी किया करता था। इसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़े पद पर थे, जो रिटायर हो गए थे। इस दौरान उन्होंने काफी पैसे एकत्र कर रखें थे।

रवि उप्पल जगह-जगह होने वाले आयोजनों में जाकर पैसे दिया करता था और अपने नाम का प्रचार प्रसार करवाता था। अपने आपको बड़ा आदमी बताने में लगा रहता था। इसके द्वारा सेक्टर 6 स्थित एक मंदिर में नलकूप खनन करवा कर पैसे भी नहीं लिए गए थे।

जहां पर भी खेलों का आयोजन होता था वहां पर रवि पहुंचकर पैसे दिया करता था। रवि नेहरू नगर में रहता था। इस घर को उसके पिताजी ने खरीदा था। सौरभ चंद्राकर के साथ यह भिलाई में सट्टा भी खेलता था। महादेव एप को लेकर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर के साथ दुबई चला गया था। रवि को सौरभ का राइट हेंड माना जाता है। बता दें, रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। उसे भारत लाने की कोशिश जारी है। महादेव ऐप के जरिए उसने 6 हजार करोड़ का हेरफेर किया।