दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में बुधवार शाम मनाई जाएगी रंगपंचमी... दिखेगा युवाओं का जोश

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में कई वर्षों के बाद होलिका दहन के पांचवें दिन रंग पंचमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार की शाम 6:00 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित युवा सभासदों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।महाराष्ट्र और मराठी समाज में होली जलाने के पांचवें दिन रंग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। अबीर- गुलाल और रंगों के इस पर्व को लेकर मराठी समाज में विशेष उत्साह रहता है। विभिन्न कारणों से यह गौरवशाली परंपरा रायपुर में विलुप्त सी हो रही थी। जबकि इंदौर के राजवाड़े, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर सहित कई शहरों में रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है। 
 
अब कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार ने अपनी टीम के साथ इस विलुप्त होते त्योहार को पुनर्जीवित कर जोर शोर से रंगपंचमी मनाने की तैयारी कर ली है। इस शुरू हो रहे नए उत्सव को लेकर महाराष्ट्र मंडल की तमाम समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों ने भी हामी भरी है। इसलिए माना जा रहा है कि मंडल भवन के लाॅन एरिया में बुधवार की शाम 6:00 बजे से गुलाल और रंगों से सराबोर होने वाला रंग पंचमी का उत्सव जोर-शोर से मनाया जाएगा।