इंटरनेशनल कलरिंग कॉम्पिटिशन में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों को मिला ब्रांज मेडल
रायपुर। कला के क्षेत्र में बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने और उसे प्रोत्साहित करने के लिए रंगोउत्सव संस्था के द्वारा इंटरनेशनल कलरिंग कंपटीशन का आयोजन विगत दिनों महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में ही किया गया।

कलरिंग कॉम्पिटिशन में विद्यालय के प्राइमरी और मीडिल के बच्चों ने विद्यालय की कला शिक्षिका सुदेवी विश्वास के निर्देशन में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. वह बहुत ही सुंदर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

छात्र राघवेंद्र मिश्रा, टीना साहू, तथा तनिष्का साहू कक्षा नवमीं के विद्यार्थियों ने इस कंपटीशन में ब्रांज मेडल प्राप्त किया। प्राइमरी, प्री-प्राइमरी का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। राघवेंद्र मिश्रा को स्मार्ट वाच और लावण्या गिरीभट्ट को गिटार प्राइज में मिला।

कक्षा दूसरी के छात्र प्रियल थावकर, कक्षा पांचवी की छात्रा संजना गुप्ता, डी अंजलि राव, दीपक राव तथा कक्षा चौथी की छात्रा लावण्या गिरीभट्ट आदि छात्रों को कंसोलेशन प्राइज जीता। प्री प्राइमरी के अभिज्ञा शुक्ला को भी उनकी सुंदर कलरिंग के कारण सम्मानित किया गया।

रंगोत्सव संस्था के द्वारा विद्यालय को भी मेडल प्रदान किया गया। जिसे कंपटीशन की इंचार्ज शिक्षिका अपर्णा आठले ने ग्रहण किया। शिक्षिका सुदेवी विश्वास को भी मेडल देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने रंगोत्सव संस्था का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों व कला शिक्षिका कभी सम्मान तथा सराहना की।