दिव्य महाराष्ट्र मंडल

डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने दिया सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की डंगनिया महिला केंद्र की टीम ने शुक्रवार को मंडल भवन में बैठक का आयोजन किया और सभी ने सामाजिक कार्यक्रमों में केंद्र की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ केंद्र की महिलाओं ने चैत्र गौरी हल्दी कुंकू उत्सव मनाया।

डंगनिया महिला केंद्र की संयोजिका अनुभा जाऊलकर ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र की महिलाओं ने मंडल भवन में चैत्र गौरी हल्दी कुंकू उत्सव का आयोजन किया। बैठक की शुरूआत चैत्र गौरी की पूजा के साथ की गई। साथ ही सभी ने रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मंडल के सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने की बात कहीं।

बैठक में केंद्र की संयोजिका अनुभा जाऊलकर, अंजली काले, सृष्टि दंडवते, माधुरी इंचुलकर, प्रणीता इंचुलकर, श्रद्धा मरगड़े, ज्योति डोलस, विराज भालेराव, अर्चना कुलकर्णी, प्रियंका राजपूत, जया भावे, रश्मि डांगे, श्वेता बक्षी, पद्मश्री बक्षी, श्रद्धा देशमुख, शुभांगी रूद्रजवार, और अपर्णा धबड़गांवकर उपस्थित रहीं।