दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एकादशी पर आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्रनाम पाठ

रायुपर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर हर एकादशी आनलाइन मोड पर होने वाला विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ इस एकादशी यानी देवशयनी एकादशी पर भी उत्साह के साथ किया गया। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि आनलाइन मोड पर एकादशी पर सुबह 7 बजे विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। मंजूषा मरकले ने सभी से पाठ करवाया गया।

आनलाइन पाठ के दौरान संध्या खंगन, अंजली नलगुंडवार, अंजली खेर, प्रणिता नलगुंडवार, अनुपमा नलगुंडवार, रोहिणी नेने, सोनल फडनवीस, श्यामल जोशी, अर्चना जतकर, दिव्या पात्रीकर, शताब्दी पांडेय, हेमा पराड़कर, प्रदीप पराड़कर, श्यामल जोशी, आस्था काले, वर्षा करंजगांवकर, आरती टेंबरे और जयश्री ढेकने नागपुर से ज्योत्सना किरवई, दीपाली अलोनी और पुणे से अलखनंदा नारद जुड़ी थी।