महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ग्राम रूही में 27 जुलाई को करेगी पौधारोपण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति की ओर से रविवार, 27 जुलाई को दुर्ग जिले के ग्राम रूही में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान में पर्यावरण समिति के सदस्य के साथ महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी भी शामिल होंगी।
पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर ने बताया कि समिति द्वारा राजधानी से लगे दुर्ग जिले के ग्राम रूही (जांमगांव-एम) में पौधरोपण किया जाना है। इस अवसर पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। जिस भूमि में पौधरोपण किया जाना है वह महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद शशांक मोघे की निजी भूमि है।। रविवार को होने वाले पौधरोपण अभियान में समिति के प्रमुख वैभव बर्वे, अनघा करकशे, अर्चना पराडकर, दीपाली बर्वे, अर्चना मुकादम, दिनकर करकशे, गणेशा जाधव, पराग दलाल, अखिलेश जोशी शामिल होंगे।
अभय ने आगे बताया कि सीताफल, पपीता, जाम, आंवला नीम, कचनार, करंज, जामुन, मुनगा के अलावा अन्य फलों के पौधे लगाए जाएंगे। समिति के इस अभियान में विशेष रुप से मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।