दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में राजधानी रायपुर के बोर्ड मेरिटोरीअस का सम्मान 27 जुलाई को

- छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोशिएसन और महाराष्ट्र मंडल का संयुक्त आयोजन
- बोर्ड की मैरिट सूची में आने वाले रायपुर के बच्चों को होगा सम्मान

रायपर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोशिएसन और महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 27 जुलाई को सुबह 10 बजे से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मेरिट सूची में आने वाले रायपुर निवासी बच्चों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह होगा। 
 
महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्य परितोष डोनगांवकर ने बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोशिएसन और महाराष्ट्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर ‘बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें’ विषय पर वर्कशाप भी आयोजित की गई है। जिसमें वक्ता के रुप में शिक्षाविद् डा. नीति सिंह रघुवंशी और साइकोलाजिस्ट, काउंसलर और मेडिटेशन शिक्षक नितीन श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। 
 
12 वीं के इन छात्रों को होगा सम्मान
कक्षा 12वीं से पल्लवी वर्मा, स्वामी आत्मानंद (आरडी तिवारी) स्कूल, धनेश्वरी यादव, गवर्मेंट गर्ल्स स्कूल मंदिर हसौद, रूचिका साहू संत ज्ञानेश्वर स्कूल, कीर्ति यादव स्वामी आत्मानंद स्कूल बिरगांव, कृष्ण कुमार पंजवानी, आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर, रूचि कल्याणी, विवेक कान्वेंट स्कूल स्टेशन रोड, रूद्र प्रताप साहू, संत ज्ञानेश्वर स्कूल और भूमिका देवांगन स्वामी आत्मानंद स्कूल (शहीद स्मारक) को सम्मानित किया जाएगा। 
 
10 के ये बच्चे रायपुर के टापर
कक्षा 10वीं से नमन कुमार ठाकुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल (राम सहाय मिश्रा), बी साई संजना शिशु निकेतन स्कूल डब्लूआरएस कालोनी, केतन साहू स्वामी आत्मानंद स्कूल लालपुर, खुशबू सेन प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, पूर्वी साहू संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, महक प्रयास बालिका विद्यालय, योगिता वर्मा स्वामी आत्मानंद स्कूल (शहीद स्मारक), बरसा पी. परिदा, संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, राम सोनी गवर्मेंट स्कूल मठपारा, अंजली साहू, नेहा चक्रधारी और काव्या वर्मा प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय रायपुर, दिव्या तिवारी मां बंजारी गुरूकुल स्कूल रावांभाठा और चित्रांश देवांगन शिवोम एजुकेशन एकाडमी रायपुरा को सम्मानित किया जाएगा।