सिविल लाइन केंद्र में हुई सोलह श्रृंगार स्पर्धा... मीना विभूते रही विजेता
2025-08-25 10:50 AM
275
रायपुर। अपनी संस्कृति को संजोकर चल रही महाराष्ट्र मंडल की सिविल लाइन महिला केंद्र की 24 अगस्त को तीज आवरण धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में महिलाओं में परंपराओं के साथ देशभक्ति का भाव भी नजर आया। महिलाओं ने एक प्रतियोगिता बाल गंगाधर तिलक के नाम पर रखी। जिसमें सभी को अभियन के साथ उनके कुछ डायलाग बोलने थे। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि केंद्र की सदस्या हेमा बर्वे के घर तीज महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं एक प्रतियोगिता ऐसी रखी गई जो हमारे मन मे. ह्दय में देश के वीर सपूतों के प्रति सच्ची देशभक्ति की भावना जागृत करती है। स्पर्धा में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पात्र का अभियन महिलाओं ने किया। जिसका सभी ने खूब आनंद लिया। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति, मीना विभूते, द्वितीय ऋतिका पटवर्धन, और सीमा कानेटकर रही।
इस अवसर पर हेमा ताई के घर शोभा जोशी, मंजिरी गोविलकर, कल्पना पटवर्धन, सुनंदा खानखोजे, सीमा कानेटकर, नीता दलाल, विजया औरंगाबादकर, प्रीति, सुधा औरंगाबादकर, चित्रा फड़के, लीना केळकर, जयश्री केळकर, मनुजा काळे, ऋतिका पटवर्धन, मीना ताई प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।