दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहळा 2025.... जोगवा. कोळी और लावणी की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

- मराठी सोहळा के अंतिम दिन महिला केंद्रों ने दी शानदार प्रस्तुति
 
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के 91वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा का समापन मंडल की महिला केंद्रों के सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ।
 
मंडल की सभी 17 महिला केंद्रों की टीम ने शानदार जोगवा, कोळी और लावणी की प्रस्तुति दी। शानदार रिमिक्स मराठी गीतों पर मंचीय प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं का आयोजन इतना बढ़िया था कि सभी सदस्यों के तीन दिनों की थकान चंद मिनटों में खत्म  हो गई। 
 
 
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याय दलाल ने बताया कि तीसरे दिन संध्या बेला में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।  रोहिणीपुरम केंद्र की सौ. प्राची जोशी, सौ. स्मिता बल्कि, सौ.अनिता लांगे, सौ.रितु बहिरट ने लावणी की प्रस्तुति दी। 
 
 
शंकर नगर केंद्र की देविका देशपांडे, सपना काडू, लीना मुजुमदार, अमृता सोमण, कविता लांजेवार, श्वेता डबली, स्वाती जोशी, रैना पुराणिक, वैशाली निमजे, वर्षा उरकुरकर ने जोगवा प्रस्तुत कर देवी की अराधना की। बूढ़ापारा ने  प्रणिता नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, रीता लोखंडे, अर्चना पराड़कर  ने नृत्य पेश किया। 
 
वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने कोळी (मछुआरा द्वारा गाया जाने वाला गीत) नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। केंद्र की प्रीती केसकर, कंचन पुसदकर, मानसी विठाळकर वंदना पाटील, अपर्णा आठले सीमा तिग्गा ने इसकी प्रस्तुति दी। 
 
 
सरोना केंद्र  की मीना परदेशी रमा धारवाडकर डॉ शुभांगी पाचघरे जयश्री ढेकणे डॉ सुकेशिनी जाधव ने आज गोकुळात रंग प्रस्तुत कर सभी को कृष्ण रंग को रंग दिया। 
 
अमलीडीह केंद्र ने आई जगदम्बे और लल्लाटी भंडार जोगवा प्रस्तुत किया। जिसमें अर्चना भाकरे अक्षरा भगाडे, सुगंधा दामले और अरुणा अय्यर ने डांस भागीदारी निभाई।
 
 
 
डंगनिया केंद्र से प्रणिता इंचुलकर कु.प्रशस्ति इंचुलकर, देवेंद्र नगर केंद्र से साक्षी टोले, भारती देवरणकर और तन्वी भागडीकर ने नृत्य पेश किया। इसी तरह अवंती विहार केंद्र से अनुजा बोराडे, सुदेशना मेने, राजश्री कोलटे, जयश्री ब्राहणकर और नीता कोलटे ने प्रस्तुति दी।