ब्लू हाउस ने सेलिब्रेट किया वर्ल्ड हेरिटेज डे
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मंगलवार, 25 नवंबर को ब्लू हाउस के द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज डे सेलिब्रेट किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों ने सभी राज्यों की वेशभूषा पहनकर उसे राज्य की भाषा में अभिवादन किया।
आज की पूरी असेंबली वर्ल्ड हेरिटेज डे को समर्पित थी। ब्लू हाउस इंचार्ज वर्षा मैडम वह प्रतीक्षा मैडम के निर्देशन में वर्षा परीदा पूर्वी साहू व पूर्वी साहू ने आज की मिली जुली असेंबली कंडक्शन किया। समृद्धि मिश्रा ने आज का विचार प्रस्तुत किया तथा 11वीं के छात्र गगन ने वर्ल्ड हेरिटेज डे के ऊपर स्पीच प्रस्तुत किया।