संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आनंद मेला और विज्ञान प्रदर्शनी 21 दिसंबर को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आनंद मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर को किया जा रहा है। आनंद मेला सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। वहीं बच्चों द्वारा बनाए गए दैनिक कार्यों को सुगम बनाने वाले विज्ञान के माडलों की प्रदर्शनी बेहद खास होगी।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि आनंद मेले का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी विशेष रुप से उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों में जिज्ञासा जगाने, सीखने को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने में उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेले का आयोजन किया गया है।
प्राचार्य ने आगे बताया कि मेले का उद्देश्य बच्चों में व्यवसाय की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। आनंद मेले में पानीपुरी, इडली, भेल, मिठाई के स्टाल बच्चों द्वारा लगाए जाएंगे। जिसमें कुल 25 स्टाल के साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से भी एक स्टाल लगाया जाएगा। वहीं अभिभावकों औऱ बच्चों के लिए एक सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा है।