राष्ट्रीय गौरव यात्राः टाटीबंध से कृषि विवि तक सभी मूर्तियों पर होगा माल्यार्पण
रायपुर। नासिक से पुरी तक जाने वाली राष्ट्रीय गौरव यात्रा का 16 फरवरी को रायपुर आगमन हो रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही इस गौरव यात्रा का रायपुर सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए टाटीबंध चौक लेकर कृषि विवि तक मार्ग पर स्थापित सभी वीर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस हेतु रायपुर महापौर ज्ञापन सौंपा गया।
सर्व समाज की ओर से तिरेला कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित काकड़े की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर महापौर मीनल चौबे और नगरीय निकाय अध्यक्ष मनोज वर्मा को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और उन्हें कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें टाटीबंध से कृषि विवि तक मार्ग की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। महापौर ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सभी प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई और कार्यक्रम में सहयोग देने की बात कहीं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में ललित कांकड़े प्रदेश अध्यक्ष तिरेला कुर्मी समाज , डॉ मुक्ति बैस प्रदेश अध्यक्ष महिला बैस समाज, सरिता वर्मा मनवा कुर्मी समाज एवं पूर्व पार्षद, मंजू लता साहू उपाध्यक्ष साहू समाज रायपुर एवं अन्य समाज प्रमुखों उपस्थित थे।