दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नियमा फाउंडेशन ने किया मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल का सम्मान

रायपुर। नियमा सेवा फाउंडेशन ने समाज को समर्पित उन महिलाओं का सम्मान किया जिन्होंने अपनी घर की जिम्मेदारी के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। नियमा फाउंडेशन ने महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल के साथ सरोज सैफी, रीना यादव, आशा बारेवार, स्मारिका राजपूत, अमरजीत कौर, सुनीता यादव और अनुभूति श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

राजधानी के एक होटल में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में इंटरनेशनल ट्रेनर एमजेएफ लायन मघु यादव ने कोलंबो ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त अनुभवों, प्रसंगों को साझा करते हुए नेक्स्ट डोर लेडी को कैसे सफल और अग्रणी लीडर बनाना है पर चर्चा की गई। बिलासपुर से पहुंचे लायन आशीष अग्रवाल एवं रंजना क्षेत्रपाल ने अजेय नारी, आराध्य नारी पर विचार व्यक्त किए।

नियमा फाउंडेशन की ओर से मिले सम्मान के बाद मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल ने कहा कि हर कामकाजी और घरेलु महिला को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। समाज को दिया समय और अपना योगदान आपको वापस जरूर मिलता है।  क्योंकि हम भी उसी समाज का हिस्सा है। इसलिए हमें समाज के लिए कुछ न कुछ करना ही चाहिए।

विश्व महिला दिवस के पूर्व संपन्न इस  समारोह में अपने दम खम और हुनर से अपने परिवार, कार्यस्थल और समाज में उच्च दर्जा हासिल करने वाली शहर की 8 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर शहर के विभिन्न लायंस क्लब पदाधिकारियों के साथ प्रतिशील यादव महासंघ, नियमा फाउंडेशन और नवप्रगति महिला मंडल बजाज कालोनी के सदस्य शामिल हुए।