दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा उत्तीर्ण कर शुभम ने किया नाम रोशन

रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम वालगुंजे ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शुभम महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद संजय वालगुंजे और हेमा वालगुंजे के पुत्र है। शुभम की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी। बतादें कि पिछले वर्ष भी प्राचार्य मनीष गोवर्धन द्वारा पढ़ाए महिमा अग्रवाल एवं गुंजन संतवानी ने भी सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शुभम ने वर्ष 2016 में संत ज्ञानेश्वर से अपनी पढ़ाई पूर्ण की थी। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने CA परीक्षा में 191/300 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। विद्यालय परिवार शुभम को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

शुभम ने बताया कि उन्होंने अपनी सफलता के लिए नियमित अध्ययन किया, लिखने का निरंतर अभ्यास किया और पूर्व परीक्षाओं में हुई गलतियों से सीख लेकर स्वयं को और बेहतर बनाया। यह उनकी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का परिचायक है।

तीन भाइयों में शुभम दूसरे स्थान पर हैं। उनके बड़े भाई इंजीनियर हैं तथा छोटे भाई एल.एल.बी. की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता श्री संजय वालगूंजे पेशे से वकील हैं और माता हेमा वालगूंजे गृहिणी हैं।  आपकी इस सफलता से न केवल आपका परिवार बल्कि महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, रायपुर भी गौरवान्वित हुआ है। आपने समाज का मान बढ़ाया है, यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।