दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘महाराष्ट्र मंडल गीत’ का लाइव मंचन और बाल्य नाट्य ‘उत्‍तर रामायण प्रसंग’ की प्रस्तुति आज शाम

रायपुर। अपने स्वर्णिम 91 वर्ष में प्रवेश कर चुके महाराष्ट्र मंडल में पहली बार संस्था के गीत का मंचन किया जा रहा है। गीत का मंचन महाराष्‍ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में रविवार, 29 मार्च को शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस गीत को विवेक रहाटगांवकर ने लिखा और संगीतबद्ध व स्‍वरबद्ध साधना रहाटगांवकर ने किया है। साधना इस गीत की लाइव प्रस्‍तुति भी करेंगी। वहीं साथ ही बाल नाटक उत्‍तर रामायण प्रसंगका मंचन किया जाएगा।

अपर्णा कालेले निर्देशित 15 मिनट के बाल नाटक में तनीष डोनगांवकर, तन्वी डोनगांवकर, प्रणीश डोनगांवकर, अनय पंडित, अक्षत पंडित, प्रथमेश पुराणिक, कियान महाजन, विहान कालेले, मायरा गुप्ते जैसे बाल प्रतिभाएं भाग ले रही हैं। अपर्णा ने ही उत्‍तर रामायण प्रसंगका लेखन भी किया है। अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले व सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बड़ी संख्‍या में श्रीराम भक्‍तों से राम कथा सुनने के लिए यहां आने का आग्रह किया है।