शंकर नगर बालवाचनालय और संत ज्ञानेश्वर स्कूल में हुआ चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित शंकर नगर बाल वाचनालय, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण और वाघली पुणे में शनिवार 28 मार्च को श्री राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उक्त पाठ मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हर शनिवार को होने वाले पाठ की श्रृंखला के अंतर्गत किया गया। मंडल के 17 केंद्रों से भिन्न पहली बार वाघळी पुणे में महिलाओं द्वारा पाठ किया गया। बतादें कि मंडल की सदस्या प्रणिता नलगुंडवार वर्तमान में पुणे में निवासरत है। उनके मार्गदर्शन में पुणे में पाठ संपन्न हुआ।

महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार को वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने प्रियदर्शनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में रामरक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सह प्रमुख अपर्णा देशमुख, अपर्णा आठले, मानसी विठाळकर, मनीषा सदन, सुहानी पवार, शुभदा अगस्ती, सुरेखा मेघावाले, अपर्णा पेंडसे, तोषी देवस्थले, चित्रा कोल्हे, रोहिणी पेंडसे, अर्चना जतकर, शोभा पाटिल, नूतन दामले, स्मिता चांदोळकर, सुलु हर्डीकर, प्राजक्ता पुसदकर, सुलभा विठ्ठलकर, माधुरी गाडगीळ, प्रतिभा पाध्ये, हर्षा अडू, रोहिणी चिमोटे, शुभांगी आपटे, उषा काकडे, कंचन पुसदकर और प्रीति केसकर शामिल हुई।

आस्था ने आने बताया कि इसी तरह अवंती विहार केंद्र की सह संयोजिका सुदेशना नेने की अगुवाई में शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय में पाठ किया गया। इस पाठ में भारतीय योग संस्थान शंकर नगर शाखा की सदस्य भी शामिल हुए। इस अवसर पर हेमंत साहू, बजरंग प्रजापति, राजमन वर्मा, सीमी घाटक, कुसुम तिवारी, पूजा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, उषा शर्मा, प्रतिभा साहू और ज्योति गुप्ता शामिल थीं।
इसी तरह मंडल की सदस्या प्रणिता नलगुंडवार वर्तमान में पुणे में निवासरत है। ऐसे में उन्होंने पुणे से पाठ का क्रम प्रारंभ किया। उन्होंने पुणे में रहने वाले मंडल सदस्यों के साथ अपने घर पर एकत्रित होकर पाठ किया। इस दौरान कल्पना शुक्ला, रानी रोलानी, ज्योति जैन, शोभा चौहान, सुनीता सिंह, निर्मला खानेरिया, ज्योत्सना धामचा, इंदु ढांगे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।