हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर महाराष्ट्र मंडल ने की महाआरती
2026-04-02 09:42 PM
274
रायपुर। तात्यापारा स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार शाम 7:00 बजे महाराष्ट्र मंडल के सभासदों ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुजनों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर मंडल की ओर से उपलब्ध कराए गए दीये से सभी भक्तजनों ने दीप आरती की। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप राजिमवाले, प्रमुख सलाहकार मिलिंद शेष सहित समस्त पदाधिकारियों के साथ महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, प्रमुख वैभव बर्वे, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, प्रवीण क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं आजीवन सभासद उपस्थित रहे।