महाराष्ट्र मंडल में हुई फायर मॉक ड्रिल... कर्मचारियों ने सीखा कैसे बुझाए आग
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर अपने कार्यस्थल की संरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। सामाजिक भवन होने के कारण यहां लोगों की उपस्थिति अधिक होती है। ऐसे में कार्यस्थल पर आग लगने जैसी दुर्घटना से निपटने के लिए मजबूत तैयारी रखने के लिए महाराष्ट्र मंडल प्रबंधन एक फायर फाइटिग ट्रेनिंग व माकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय फायर फाइटर द्वारा अग्निशमन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही अग्निशमन यंत्र के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल एक सामाजिक संस्था है। इसलिए समाज का हित हमेशा सर्वोपरि है। मंडल में आगजनी जैसी घटना से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा और कई स्थानों पर अग्निशमक यंत्र लगाए गए है। इसी परिपेक्ष्य में मंडल के कर्मचारियों के लिए फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कर्मचारियों को गैस सिलेंडर में आग लगने, खुले मैदान में आग लगने पर आग बुझाने एवं आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

अग्निशमन टीम के एक्सपर्ट ने बताया कि आग लगने पर लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संयम बरतते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यस्थल पर काम खत्म होने के बाद बिजली संबंधित हर उपकरणों को बंद कर देना चाहिए ताकि शार्ट सर्किट से आग न लेगे। मंडल के सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने कहा कि समय-समय पर माकड्रिल करने से मंडल कर्मचारी आग बुझाने के गुर को पूरी तरह से सीख जाएंगे। आपात स्थिति में कर्मचारी खुद ही निपटने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर विशेष रुप से मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, लेखा व्यवस्थापिका नंदिनी नायडू, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, प्रफुल्ल बड़वाइक उपस्थित थे। शिविर में मंडल के कर्मचारी प्रकाश गुरुव, सनत यदु, किशोर साहू, तेजनारायण साहू ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।